जोधपुर । लोकसभा स्पीकर ओम बिरला शनिवार को जोधपुर पहुंचे। बिरला वायु मार्ग से जोधपुर पहुंचे एवं निर्धारित स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के उपरांत पुनः दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गए।
एयरपोर्ट पर केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, विधायक शेरगढ़ बाबू सिंह राठौड़, त्रिभुवन सिंह भाटी, राजेंद्र पालीवाल, जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल, पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।


Leave a Reply