Advertisement

रिलैक्सो फुटवियर ने स्प्रिंग समर २०२६ कलेक्शन में पेश की बोल्ड और रोमांचक रेंज

blank

मुंबई । भारत की प्रमुख फुटवियर निर्माता कंपनी रिलैक्सो फुटवियर्स लिमिटेड ने अपने डिस्ट्रीब्यूटर्स मीट में स्प्रिंग समर २०२६ कलेक्शन का अनावरण किया। इस नए कलेक्शन में आराम, टिकाऊपन और स्टाइल का बेहतरीन मिश्रण पेश किया गया है, जो बदलती जीवनशैली की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।

स्प्रिंग समर २०२६ कलेक्शन, रिलैक्सो, बहामास, फ्लाइट और स्पार्क्स जैसे ब्रांड्स के तहत उपलब्ध है। इस कलेक्शन में विभिन्न शैली और डिजाइन हैं, जो हर उम्र और फैशन की पसंद को ध्यान में रखते हुए बनाए गए हैं। हलके, सांस लेने योग्य सामग्री और सरल डिजाइन के कारण ये जूते दिनभर के आराम के साथ-साथ स्टाइलिश भी हैं।

कंपनी के वॉल टाइम डायरेक्टर गौरव कुमार दुआ ने इस कलेक्शन के बारे में बात करते हुए कहा, “इस कलेक्शन के प्रत्येक उत्पाद को गहरी ग्राहक अंतर्दृष्टि और वास्तविक-जीवन परीक्षणों के आधार पर डिजाइन किया गया है। हमारा उद्देश्य ऐसे फुटवियर तैयार करना है, जो आज के ग्राहकों की असली जरूरतों—आराम, टिकाऊपन और स्टाइल—को पूरी तरह से पूरा करें। हमें विश्वास है कि यह कलेक्शन बाजार में जोरदार प्रतिक्रिया प्राप्त करेगा।”

रिलैक्सो के इस कलेक्शन में आकर्षक रंग, अपडेटेड सिल्हूट्स और विभिन्न शैली के डिज़ाइन शामिल हैं। यह कलेक्शन न केवल रोज़मर्रा के कॅजुअल आउटफिट्स के लिए उपयुक्त है, बल्कि पेशेवर और ट्रेंड-सेटिंग युवाओं के लिए भी आदर्श है। यह कलेक्शन एक वॉर्डरोब अपग्रेड के रूप में डिजाइन किया गया है, जो ग्राहकों को हर अवसर पर फिट बैठता है।

स्प्रिंग समर २०२६ कलेक्शन में ग्राहकों को नया ट्रेंड, आराम और टिकाऊपन का बेहतरीन अनुभव मिलेगा, जिससे रिलैक्सो एक नई ऊँचाई पर पहुंचेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *