खैरथल-तिजारा। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक आचार्य परीक्षा परिणाम 2023 घोषित कर दिया है परीक्षा परिणाम में बाजी मारते हुए जिले के तहसील मुंडावर के गांव बिरसंगवास निवासी राहुल चौधरी ने राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक आचार्य (समाजशास्त्र) परीक्षा 2023 में 20वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।राहुल चौधरी सतीश चौधरी व शकुंतला देवी के पुत्र हैं। चौधरी अपनी पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर (PG) की है। वर्तमान में वे राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर से समाजशास्त्र विषय में पीएच.डी. कर रहे हैं।
राहुल ने बताया कि इंटरव्यू के दौरान जियोपोलिटिक्स और राजस्थान की राजनीति से संबंधित प्रश्न पूछे गए, जिसमें उन्होंने आत्मविश्वास और विषय की गहरी समझ के साथ उत्तर दिया।
उनकी इस सफलता से परिवार, गांव और विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल है। राहुल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और अपने सतत परिश्रम को दिया है।


Hayes2866
https://shorturl.fm/VAPWp