जयपुर | राजस्थान में सरकारी नौकरी के लिए जद्दोजहद कर रहे हजारों युवाओं के लिए संभावनाएं बढ़ी है कर्मचारी चयन बोर्ड और वित्त विभाग के हालिया फैसलों ने यह संकेत दिए हैं लाइब्रेरियन भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाने के साथ अब कंप्यूटर अनुदेशक पद पर भी बेरोजगारी युवाओं को नए अवसर मिलेंगे इसके साथ ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रिक्त पदों की भी सूची मांगी गई है
कंप्यूटर अनुदेशक के 2300 पद मंजूर, उधर तकनीकी शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए भी खुशखबरी आई है वित्त विभाग ने कंप्यूटर अनुदेशको के 2300 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है इसमें बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 2000 पद और सीनियर कंप्यूटर अनुदेशक के 300 पद शामिल है शिक्षा विभाग में कुल 3742 पदों का प्रस्ताव भेजा था फिलहाल 2300 पदों पर मंजूरी मिली है


Leave a Reply