मार्च 2026 स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए बेहद व्यस्त और रोमांचक महीना साबित होने वाला है। इस महीने एंट्री-लेवल 4G स्मार्टफोन से लेकर प्रीमियम फ्लैगशिप और फोल्डेबल डिवाइस तक कई नए मॉडल लॉन्च होने की उम्मीद है। यानी लगभग हर प्राइस सेगमेंट में यूजर्स को नए स्मार्टफोन विकल्प मिलने वाले हैं।
बजट सेगमेंट की बात करें तो Tecno Pop X और Realme C83 5Gजैसे स्मार्टफोन एंट्री-लेवल यूजर्स को टारगेट करेंगे। इन डिवाइसेज में बड़ी बैटरी, बेहतर परफॉर्मेंस और हाई रिफ्रेश रेट जैसी खूबियां देखने को मिल सकती हैं, जिससे कम कीमत में अच्छा स्मार्टफोन अनुभ

वहीं मिड-रेंज प्रीमियम कैटेगरी में भी कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। इस सेगमेंट में Nothing Phone 4a सीरीज और Motorola Edge 70 Fusionजैसे स्मार्टफोन लॉन्च हो सकते हैं, जो स्टाइलिश डिजाइन, बेहतर कैमरा और दमदार प्रोसेसर के साथ यूजर्स को आकर्षित करेंगे।
अगर फ्लैगशिप सेगमेंट की बात करें तो यहां भी कई बड़े लॉन्च होने की संभावना है। Xiaomi 17 Ultra,OPPO Find X9 Ultra,Vivo X300 Ultra और OnePlus 15T जैसे हाई-एंड स्मार्टफोन लेटेस्ट Snapdragon चिपसेट, एडवांस कैमरा सिस्टम और फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ बाजार में उतर सकते हैं।
कुल मिलाकर देखा जाए तो मार्च 2026 स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए बड़ा महीना रहने वाला है, जहां बैटरी, कैमरा और परफॉर्मेंस में कई नए अपग्रेड देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं मार्च 2026 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स (Upcoming Phones March 2026) की पूरी लिस्ट|

1.Poco X8 Pro Max / Poco X8 Pro
लॉन्च डेट: मार्च 2026 (ग्लोबल)
Poco X8 Pro सीरीज को खासतौर पर हाई-परफॉर्मेंस स्मार्टफोन पसंद करने वाले यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Poco X8 Pro Max में 6.83-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और करीब 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9500sचिपसेट, LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ लॉन्च हो सकता है, जिससे यूजर्स को तेज और स्मूद परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है।

वहीं Poco X8 Pro के स्टैंडर्ड वर्जन में 6.59-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 8500 Ultraप्रोसेसर मिलने की संभावना है। कैमरा सेटअप में 50MP Sony IMX882 मेन सेंसर और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया जा सकता है। इसके अलावा 6500mAh की बड़ी बैटरी और 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग इसे पावरफुल मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन बना सकती है। भारत में इसकी संभावित कीमत 30,000 रुपये से अधिक हो सकती है।
2.Xiaomi 17 Ultra
लॉन्च डेट:मार्च 2026 (भारत)
Xiaomi 17 Ultra को कंपनी मार्च 2026 के मध्य में भारत में लॉन्च कर सकती है। यह कंपनी का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा, जिसमें प्रीमियम फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। फोन में 6.9-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 1Hz से 120Hz तक वैरिएबल रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही 3500 निट्स तक की ब्राइटनेस और Dolby Vision HDR सपोर्ट यूजर्स को शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देगा।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ 16GB LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलने की संभावना है। कैमरा सेगमेंट इसकी सबसे बड़ी खासियत हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 200MP Leica सुपर टेलीफोटो कैमरा, 50MP का 1-इंच मेन सेंसर और 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया जा सकता है।
पावर के लिए फोन में 6800mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी। भारत में इसकी संभावित कीमत लगभग 1 लाख रुपये या उससे अधिक हो सकती है।
3.Samsung Galaxy A37 / Galaxy A57
लॉन्च डेट:मार्च 2026 (संभावित, भारत)
Samsung मार्च 2026 में अपनी लोकप्रिय Galaxy A सीरीज के दो नए स्मार्टफोन Galaxy A37 और Galaxy A57लॉन्च कर सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इनकी आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इन्हें महीने के अंत तक पेश किया जा सकता है।
,मार्च 2026 में लॉन्च होने वाले टॉप स्मार्टफोन की लिस्ट
ये दोनों स्मार्टफोन सैमसंग की 2026 मिड-रेंज स्मार्टफोन रणनीति का अहम हिस्सा होंगे। उम्मीद है कि इनमें बेहतर AMOLED डिस्प्ले,अपग्रेडेड कैमरा सिस्टम और नई पीढ़ी के Exynos या Snapdragon प्रोसेसर देखने को मिल सकते हैं।
रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि कंपनी इन फोन्स को Samsung Galaxy S26 सीरीज के शुरुआती लॉन्च के बाद पेश कर सकती है, ताकि बाजार में बेहतर फोकस और बिक्री मिल सके।
4.Infinix Note 60 Pro
लॉन्च डेट:मार्च 2026 (संभावित, भारत)
Infinix Note 60 Pro के भी मार्च 2026 में भारत में लॉन्च होने की संभावना है। यह स्मार्टफोन कंपनी की Note सीरीज का अगला बड़ा अपग्रेड हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह डिवाइस Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर पर आधारित होगा, जिससे परफॉर्मेंस में अच्छा सुधार देखने को मिल सकता है।
गेमिंग और हेवी टास्किंग के लिए इसमें 3D IceCore VC कूलिंग सिस्टम दिया जा सकता है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान फोन का तापमान नियंत्रित रखने में मदद करेगा। पावर के लिए इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जिसके साथ कंपनी 6-Year Battery लाइफ का दावा कर सकती है। यह फोन 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 1.5K Ultra HDR स्क्रीन और 144Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है, जो गेमिंग और मल्टीमीडिया अनुभव को बेहतर बनाएगा। कैमरा सेगमेंट में 50MP Night Master कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा JBL-ट्यूनड स्टीरियो स्पीकर्स, लेदर-टेक्सचर्ड प्रीमियम डिजाइन और रियर मैट्रिक्स डिस्प्ले जैसे फीचर्स इसे मिड-रेंज सेगमेंट में एक खास विकल्प बना सकते हैं।

Leave a Reply