मुंबई के 11 वर्षीय अविक ने देशभर के 300 स्कूलों से अधिक 1.25 लाख छात्रों को पछाड़ते हुए जीता प्रतिष्ठित राष्ट्रीय खिताब
मुंबई । भारत की सबसे लंबे समय से आयोजित हो रही स्पेलिंग प्रतियोगिता, एसबीआई लाइफ स्पेल बी का ग्रैंड फिनाले हाल ही में मिर्ची के सहयोग से संपन्न हुआ। इस बार के सीज़न का समापन बेहद रोमांचक और दिलचस्प रहा, जिसमें देशभर के उत्कृष्ट युवा स्पेलर्स ने अपनी शब्दावली, सूझ-बूझ और स्पेलिंग स्किल्स का जोरदार प्रदर्शन किया। मुंबई के पवई स्थित बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल के 11 वर्षीय अविक अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘स्पेल मास्टर ऑफ इंडिया’ का खिताब जीता।
इस बार की प्रतियोगिता में देशभर के 300 स्कूलों से 1.25 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया, जिनमें से अविक अग्रवाल ने अपनी कड़ी मेहनत और परिश्रम से शीर्ष स्थान हासिल किया। राष्ट्रीय विजेता बनने के साथ ही उन्हें 1 लाख रुपये की नकद राशि और डिज़्नीलैंड, हांगकांग की पूरी तरह से भुगतान की गई ट्रिप दी गई।
ग्रैंड फिनाले का आयोजन सुश्री मंदिरा बेदी ने किया, और इसमें लखनऊ के द मिलेनियम स्कूल के कुशाग्र पांडे को फर्स्ट रनर-अप और जयपुर के भारतीय विद्या भवन की जैस्मिन जॉनवाल को सेकंड रनर-अप घोषित किया गया।
इस वर्ष के संस्करण की थीम ‘बी स्पेलियनेयर’ थी, जो भाषा कौशल और शब्दावली को युवाओं के जीवन में एक स्थायी लाभ के रूप में प्रस्तुत करती है। एसबीआई लाइफ के ब्रांड, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस और सीएसआर के चीफ श्री रवींद्र शर्मा ने कहा, “हमारा उद्देश्य छात्रों में आत्मविश्वास और सोचने की क्षमता बढ़ाना है, जिससे वे अपनी सोच और विचारों को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत कर सकें।”
एसबीआई लाइफ स्पेल बी की सफलता में मिर्ची के योगदान को भी सराहा गया। एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड के सीईओ यतीश महर्षि ने बताया कि नए गेमिफाइड फॉर्मेट और आकर्षक फिनाले अनुभव ने इस प्रतियोगिता को छात्रों के बीच और भी अधिक लोकप्रिय बना दिया है।
इस साल के राष्ट्रीय ग्रैंड फिनाले का प्रसारण जियोस्टार, निकेलोडियन, निक एचडी+ और सोनिक चैनल्स पर किया गया, जिससे यह पहल देशभर के दर्शकों तक पहुँच पाई।


Leave a Reply