Advertisement

मिडिल ईस्ट संकट के बीच एयर इंडिया का बड़ा फैसला, 9 अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर 78 अतिरिक्त उड़ानें शुरू

blank

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में जारी तनाव और उससे प्रभावित यात्रा व्यवस्था के बीच Air India ने यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए बड़ा कदम उठाया है। एयर इंडिया 10 मार्च से 18 मार्च के बीच 9 अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर 78 अतिरिक्त उड़ानें संचालित करेगी, जिससे यात्रियों को अधिक विकल्प और सुविधा मिल सकेगी।

एयरलाइन के अनुसार इन अतिरिक्त उड़ानों के जरिए करीब 17,660 अतिरिक्त सीटें उपलब्ध कराई जाएंगी। यह सेवाएं मुख्य रूप से यूरोप और अमेरिका जाने वाले यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए शुरू की जा रही हैं।

इन शहरों के लिए अतिरिक्त उड़ानें

एयर इंडिया द्वारा अतिरिक्त उड़ानें इन प्रमुख अंतरराष्ट्रीय शहरों के लिए संचालित की जाएंगी —

  • New York
  • London
  • Frankfurt
  • Amsterdam
  • Zurich
  • Paris
  • Colombo
  • Malé

एयर इंडिया ने बताया कि इन उड़ानों का संचालन दोनों दिशाओं में किया जाएगा, ताकि यात्रियों को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो।

कौन-से विमान होंगे तैनात

एयरलाइन के मुताबिक अलग-अलग रूट्स पर अलग विमान लगाए जाएंगे —

  • अधिकांश यूरोप रूट्स पर Boeing 787‑8 Dreamliner विमान संचालित होंगे।
  • माले और कोलंबो के लिए Airbus A320neo विमान तैनात किए जाएंगे।
  • न्यूयॉर्क के लिए उड़ानें Boeing 777‑300ER से संचालित होंगी।

क्यों बढ़ाई गई उड़ानें

एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे हालात के कारण यात्रा व्यवस्था प्रभावित हुई है, जिसके चलते विश्वसनीय यात्रा विकल्पों की मांग बढ़ गई है। इसी को देखते हुए एयरलाइन ने अतिरिक्त उड़ानों की योजना बनाई है।

एयरलाइन ने यह भी बताया कि सभी अतिरिक्त सेवाएं नियामक मंजूरी (Regulatory Approval) के अधीन होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *