Advertisement

MiG-21 हुआ रिटायर: 62 साल की सेवा के बाद Indian Air Force ने दी विदाई, अब HAL Tejas LCA Mark 1A लेगा जगह

blank

चंडीगढ़ | भारतीय वायुसेना की रीड कहा जाने वाला मिग-21 एयरक्राफ्ट शुक्रवार को रिटायर हो गया चंडीगढ़ एयर बेस में फाइटर जेट को विदाई दी गई आज से विमान की सेवाएं आधिकारिक तौर पर खत्म हो गई है विदाई समारोह में एयरफोर्स चीफ एपी सिंह ने 23 स्क्वाड्रन के 6 जेट के साथ आखिरी उड़ान भरी स्क्वाड्रन लीडर प्रिया शर्मा ने भी फ्लाइट पास्ट में हिस्सा लिया 1963 में एयरक्राफ्ट चंडीगढ़ में ही वायुसेना में शामिल हुआ था 62 साल की सर्विस के दौरान सुपरसोनिक मिग- 21 ने 1965 के भारत-पाक युद्ध, 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम, 1999 के कारगिल युद्ध और 2019 के बालाकोट एयर स्ट्राइक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई यह भारत का पहला सुपरसोनिक जेट था मिग यान की आवाज की गति 332 मीटर प्रति सेकंड से तेज उङ सकता था अब इसकी जगह तेजस एलसीए मार्क ए1 को शामिल किया जाएगा एमआइजी -21 के रिटायरमेंट समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीनों सेनाओं के प्रमुख समेत रक्षा मंत्रालय के कई अधिकारी शामिल हुऎ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *