Advertisement

महिला पोलिटेक्निक में स्वच्छता महोत्सव पखवाड़ा का आयोजन

जोधपुर। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविधालय, जोधपुर में तकनीकी शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता महोत्सव पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसमें स्वेच्छोत्सव कार्यक्रमों के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।
महाविधालय की प्रधानाचार्या लविना बानो ने बताया कि पखवाड़े में पौधारोपण, अनसंग हीरोज का सम्मान, प्लास्टिक मुक्त दिवस, नो- पेपर डे, वाटर हार्वेस्टिंग डे, मेरा परिसर मेरी शान पर वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी, विभिन्न प्रतियोगिताए, मेडिटेशन जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। सभी कार्यक्रम पखवाडा प्रभारी रेणु व्यास, सहप्रभारी किरण टाक तथा समस्त स्टाफ सदस्यों एवं छात्राओं के सहयोग से आयोजित करवाए जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *