Advertisement

पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बावड़ी में वार्षिकोत्सव, खेल दिवस व कक्षा 12वीं की भव्य विदाई समारोह आयोजित

blank

बावड़ी। कस्बे मे स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को विद्यालय प्रांगण में वार्षिकोत्सव एवं खेल दिवस समारोह के साथ-साथ कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीबीईओ घेवरराम बेनीवाल रहे, जिन्होंने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।


समारोह में विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, सुस्वागतम नृत्य, पंजाबी नृत्य, घूमर, राजस्थानी नृत्य, “आयो रे शुभ दिन आयो” सहित विभिन्न गीत-संगीत, नाटक व नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इसके साथ ही विद्यालय में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मुख्य अतिथि सीबीईओ घेवरराम बेनीवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें गांव, समाज व राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को पूरी ईमानदारी से निभाने की प्रेरणा दी। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मक कार्यों एवं संस्कारों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के लिए सहयोग प्रदान करने वाले भामाशाहों का माल्यार्पण कर प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य शिवराम ने सभी अतिथियों व आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित एवं नारायण तोषनीवाल द्वारा किया गया।
समारोह में अभिभावकों, ग्रामीणों व विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *