Advertisement

हैदराबाद में CM भजनलाल शर्मा का संबोधन: प्रवासी राजस्थानियों को निवेश का न्योता, 10 दिसंबर को जयपुर में पहला प्रवासी राजस्थानी दिवस

blank

हैदराबाद| मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानी जहां भी जाते हैं वहां अपनी संस्कृति, विचार और राजस्थानी मिट्टी की खुशबू बिखरते हैं दुनिया भर में प्रवासी राजस्थानी अपने काम के साथ सामाजिक सरोकार के कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश में निवेश अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए अनेक अभूतपूर्व निर्णय लिए हैं उन्होंने प्रवासी राजस्थानियों से अपील करते हुए कहा कि राज्य में उपलब्ध असीमित अवसरों में निवेश कर वे प्रदेश के विकास में साझेदार बने जिससे एक नए तथा विकसित राजस्थान का निर्माण हो शर्मा शुक्रवार को हैदराबाद में प्रवासी राजस्थानी मीट को संबोधित कर रहे थे उन्होंने कहा कि पिछले साल दिसंबर में राज्य सरकार द्वारा राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान प्रति वर्ष 10 दिसंबर को प्रवासी राजस्थानी दिवस मनाने की घोषणा की गई थी इसी क्रम में इस साल 10 दिसंबर को जयपुर में प्रथम प्रवासी राजस्थानी दिवस का आयोजन किया जाएगा
उन्होंने सभी प्रवासी राजस्थानियों के इस भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानी दिवस की श्रृंखला की शुरुआत आज हैदराबाद से की गई है आगे भी देश के विभिन्न हिस्सों में इस तरह की मीट आयोजित की जाएगी जिससे देश और दुनिया में मौजूद प्रवासी राजस्थानी समुदाय के साथ संबंधों को मजबूती मिले

शर्मा ने कहा की राजस्थान सरकर ने राजस्थान फाउंडएशन को सुदृढ़ किया है इसके तहत पीछले एक साल में 14 नए चैप्टर खोले गए हैं तथा पूर्व के 12 चैप्टर्स में भी अध्यक्षों को मनोनीत कर सभी 26 चैप्टर्स को क्रियाशील किया गया है उन्होंने कहा की आज दुनिया के न्यूयॉर्क, लंदन, रियाद जैसे कई बड़े शहरों में राजस्थान फाउंडएशन के चैप्टर सूचारू रूप से चल रहे हैं और इनके जरिए प्रवासी समुदाय राज्य सरकर के साथ राजस्थान के विकास यात्रा के साझेदार बन रहे हैं उन्होंने कहा की प्रवासी राजस्थानियों के परिवार जन के लिए प्रदेश के हर जिले में सिंगल प्वाइंट काॅन्टेक्ट बनाया गया है तथा उनकी समस्याओं के सामाधन के लिए प्रत्येक जिले में अतिरिक्त जिला कलेक्टर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है

शर्मा ने कहा कि राजस्थान आज विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है राइजिंग समिट के दौरान 35 लाख करोड रुपए के एमओयू किए गए अब तक लगभग 7 लाख करोड रुपए के एम ओ यू धरातल पर उत्तर भी चुके हैं हम राजस्थान को 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा कि हमारा राज्य देश में मौजूदा हाईवेज का तीसरा और रेलवे का पांचवा सबसे बड़ा नेटवर्क है राजस्थान में सात प्रमुख हवाई अड्डे हैं और दिल्ली मुंबई फ्रेट कॉरिडोर का सबसे बड़ा हिस्सा हमारे प्रदेश से गुजरता है उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश के अनुकूल माहौल बनाने के लिए 20 से ज्यादा नई नीतियां बनाई गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *