Advertisement

दिल्ली में रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर पहली एफआईआर दर्ज, देश में पहला राज्य बना

blank

दिल्ली । राजधानी दिल्ली में रॉन्ग साइड पर गाड़ी चलाने के खिलाफ पहली बार एफआईआर दर्ज की गई है, जिससे दिल्ली देश का पहला राज्य बन गया है, जहां इस अपराध पर कानूनी कार्रवाई की गई है। दिल्ली कैंट थाना इलाके में यह पहली एफआईआर दर्ज की गई है, जिसके बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि इस तरह के और मामलों में भी कार्रवाई हो सकती है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर सख्ती बरतने की दिशा में यह कदम उठाया है। इसके तहत अब सड़क पर गलत दिशा में गाड़ी चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कदम दिल्ली में सड़क सुरक्षा को बढ़ाने और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।

इस कदम से यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि अन्य राज्यों में भी रॉन्ग साइड ड्राइविंग के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे, ताकि सड़क पर सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और ट्रैफिक नियमों का पालन किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *