Advertisement

जोधपुर में सेना महिला भर्ती रैली की पूरी तैयारियाँ: 24 नवम्बर को विशेष भर्ती दिवस

blank

जोधपुर| जोधपुर में 24 नवम्बर को होने वाली सेना महिला भर्ती रैली के लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। सेना और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से भर्ती स्थल पर सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

कर्नल राजीव सिंह, डायरेक्टर, आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (ARO) जोधपुर ने बताया कि इस रैली में राजस्थान की 219 महिला अभ्यर्थी भाग लेंगी, जिन्होंने ऑनलाइन परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध किया कि वे भर्ती स्थल पर निर्धारित समय पर और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों। केवल 2025 का वैध एडमिट कार्ड ही मान्य होगा।

इसके अलावा, जिला प्रशासन ने मौसम का ध्यान रखते हुए अभ्यर्थियों के लिए आरामदायक गद्दे, बिस्तर और अन्य सुविधाएँ सुनिश्चित की हैं, ताकि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आने वाली महिला उम्मीदवारों को कोई असुविधा न हो।

सेना भर्ती रैली के आयोजन में अनुशासन, पारदर्शिता और सुरक्षा के सभी पहलुओं का ध्यान रखा जाएगा। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि यह महत्वपूर्ण आयोजन सुरक्षित और सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *