10 नवम्बर से प्रारंभ होगी पुरुष अभ्यर्थियों की भर्ती रैली
24 नवम्बर को महिला अभ्यर्थियों के लिए विशेष दिवस निर्धारित
जोधपुर। जोधपुर में आयोजित होने वाली सेना भर्ती रैली 2025 की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। भर्ती रैली का शुभारंभ 10 नवम्बर से होगा, जिसके सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए आवश्यक सभी प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा चुकी हैं।
8 एवं 9 नवम्बर को वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों द्वारा भर्ती स्थल का निरीक्षण
शारीरिक शिक्षक महाविद्यालय, एयरफोर्स रोड परिसर — का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान भर्ती प्रक्रिया के लिए संबंधित समस्त व्यवस्थाओं, प्रवेश एवं निकास मार्गों, मंच व्यवस्था, पंजीकरण काउंटर, चिकित्सा जांच एवं शारीरिक परीक्षण स्थलों सहित सभी व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से सेना एवं पुलिस द्वारा संपूर्ण रैली स्थल का सेन्सिटाइजेशन (sensitization) भी किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों एवं अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
निर्धारित तिथियों पर सम्पन्न होगी भर्ती प्रक्रिया
डायरेक्टर, आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (एआरओ) जोधपुर, कर्नल राजीव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरुष अभ्यर्थियों की भर्ती रैली 10 नवम्बर से 21 नवम्बर 2025 तक आयोजित की जाएगी, जिसमें राजस्थान के नौ जिलों — जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी, बालोतरा, जालोर, सिरोही, नागौर, अजमेर एवं जोधपुर — के पात्र अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। वहीं 24 नवम्बर 2025 को संपूर्ण राजस्थान की महिला अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा।
कर्नल राजीव सिंह ने सभी अभ्यर्थियों से पुनः आग्रह किया कि वे अधिसूचना में वर्णित सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ भर्ती स्थल पर उपस्थित हों। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भर्ती में सम्मिलित होने के लिए केवल वर्ष 2025 का वैध प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) ही मान्य होगा।
प्रशासन एवं विभागों का पूर्ण सहयोग
अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर-प्रथम) उदयभानु चारण के निर्देशन में नगर निगम, जोधपुर विकास प्राधिकरण, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्कॉम, चिकित्सा, स्वच्छता एवं परिवहन विभागों द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की गई हैं। पेयजल, विद्युत, चिकित्सा सहायता, यातायात व्यवस्था तथा अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं।
सेना भर्ती रैली के दौरान अनुशासन, पारदर्शिता एवं सुरक्षा की दृष्टि से सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया जा सके।


Paul1573
https://shorturl.fm/dxRNe