Advertisement

जलग्रहण महोत्सव के तहत रसगन ग्राम में निबंध प्रतियोगिता आयोजित

blank

खैरथल-तिजारा । प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के अंतर्गत मनाए जा रहे जलग्रहण महोत्सव के दौरान महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, रसगन में जल, भूमि एवं भू-संरक्षण पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जल संरक्षण के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए और उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा याचिका ने प्रथम स्थान, राखी कुमारी ने द्वितीय स्थान और प्रियंका कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रमुख अधिकारी, अधिशासी अभियंता क्षत्रपाल यादव, प्रधानाचार्य रामानंद, उप प्रधानाचार्य राकेश श्रीवास्तव और महिमा यादव सहित विद्यालय स्टाफ भी उपस्थित रहे।

यह प्रतियोगिता जल संरक्षण की महत्ता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी, ताकि विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ सके और वे जल और भूमि संसाधनों की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बन सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *