हादसा इतना भयंकर था कि कई मृतर्कों के अंग शरीर से अलग हो गए
जयपुर | फलोदी के दर्दनाक हादसे को 24 घंटे भी पूरे नहीं हुए की राजधानी जयपुर में सड़क हादसे का एक और भयावह मंजर सामने आ गया ब्रेक फेल होने के बाद बेकाबू हुए डंपर ने सड़क पर चल रहे कई वाहनों को रौंद दिया इस हादसे में 11 लोगों की मौत होने की सूचना है वहीं, कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए उन्हें इलाज के लिए जयपुर के विभिन्न अस्पताल में भर्ती कराया गया है यह हादसा आज दोपहर में करीब 1 बजे जयपुर में हरमाड़ा के लोहा मंडी के पास हुआ डंपर लोहा मंडी पेट्रोल पंप की तरफ से रोड नंबर 14 से हाईवे पर चढ़ने के लिए जा रहा था डंपर बेकाबू हो गया और फिर एक के बाद एक उसने कई वाहनों को टक्कर मारी इनमें से कार, बस, जीप, दुपहिया वाहन, ई रिक्शा शामिल है कई वाहन एक- दूसरे से टकरा गए और उनमें लोग फंस गए पैदल चल रहे कुछ लोग भी इस हादसे का शिकार बने है
पुलिस का कहना है की हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें डंपर ड्राइवर 100 से अधिक की स्पीड से गाड़ी दौड़ाता हुआ नजर आ रहा है जो वहनों को अपनी चपेट में लेटे हुऎ लोगों को भी कुचलता हुआ दिखा शराब के नशे में मिले डंपर ड्राइवर को लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया था पुलिस अधिकारियों ने इस हादसे में 11 लोगों की मौत की पुष्टि की है यह आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है मर्द को की पहचान की ही जा रही है वहीं करीब 10 लोग इस हादसे में घायल हुए जिन्हें कांवटिया और एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है
300 मीटर के एरिया में रू कांपने वाला भयानक मंजर
डंपर की टक्कर के बाद अफरा-तफरी मच गई हादसे के बाद 300 मीटर से ज्यादा एरिया में भयानक मंजर नजर आया डंपर की टक्कर से कुछ वाहनों के तो परखच्चे उड़ गए सड़क पर जगह-जगह उनके टुकड़े बिखर गए कार के बोनट, ट्रक के टायर, टू व्हीलर के नंबर प्लेट और गाड़ी से जुड़े अन्य सामान हादसे की भयाव्यता का बता रहे थे लोगों ने वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकलना और उन्हें सड़क पर रखना शुरू किया देखते ही देखते कई लाशे सड़क पर नजर आई यह मंजर देख लोग अपने आप को रोक नहीं पाए और शवों को अपनी शर्ट, गमछा आदि उतार कर ढाका हादसे में कई मृतको के अंग शरीर से अलग हो गए थे किसी का पैर कट गया तो किसी कहा हाथ यहां तक की सड़क भी खून से लाल हो गई थी सुचना मिलने पर पुलिस पहुंची और रास्ता डायवर्ट किया एंबुलेंस से शवों और घायलों को कांवटिया और एसएमएस के ट्रॉमा अस्पताल पहुंचाया गया एसएमएस में कुछ घायलो की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है


Leave a Reply