मुंबई । देश की प्रमुख जीवन बीमा कंपनियों में से एक, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त वित्तीय वर्ष में 31,326 करोड़ रुपए का नया बिज़नेस प्रीमियम हासिल किया, जो 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त अवधि में 26,256 करोड़ रुपए था। इस अवधि में कंपनी ने नियमित प्रीमियम में 15% की वृद्धि देखी।
एसबीआई लाइफ के सुरक्षा संबंधित नए व्यवसाय प्रीमियम में भी 22% की वृद्धि दर्ज की गई, जो 3,411 करोड़ रुपए रहा। कंपनी के व्यक्तिगत नया बिज़नेस प्रीमियम में 14% की वृद्धि हुई, जो 22,545 करोड़ रुपए पर पहुँच गया।
कंपनी ने कर पश्चात मुनाफे में 4% की वृद्धि के साथ 1,666 करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया। एसबीआई लाइफ का सॉल्वेंसी अनुपात 1.91 रहा, जो नियामकीय अनिवार्यता से कहीं अधिक है (1.50)।
इसके अलावा, एसबीआई लाइफ का प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियाँ (एयूएम) 16% बढ़कर 5,11,708 करोड़ रुपए हो गई। कंपनी ने मजबूत बैंकएश्योरेंस, एजेंसी चैनल और विभिन्न वितरण चैनलों के माध्यम से अपनी उपस्थिति को देशभर में मजबूती से बनाए रखा।
मुख्य वित्तीय परिणाम:
- व्यक्तिगत नया व्यवसाय प्रीमियम में 14% की वृद्धि
- कर पश्चात मुनाफा 1,666 करोड़ रुपए, 4% की वृद्धि
- सॉल्वेंसी अनुपात 1.91
- एयूएम 5,11,708 करोड़ रुपए, 16% की वृद्धि
- नए व्यवसाय का मूल्य (वीओएनबी) में 17% की वृद्धि
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने अपने विविधीकृत नेटवर्क और सशक्त वितरण चैनलों के साथ जीवन बीमा क्षेत्र में अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।


Leave a Reply