Advertisement

एमवे इंडिया ने होम डिलीवरी के अनुभव को तेज़ और सहज सेवा के साथ नया आकार दिया

blank

अब देश के 90% से ज़्यादा पिनकोड्स तक पहुँच, एकीकृत डिजिटल ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म और बेहतर लॉजिस्टिक्स पार्टनरशिप के ज़रिए तेज़ डिलीवरी की सुविधा

जयपुर । एमवे इंडिया, जो स्वास्थ्य और वेलबीइंग के क्षेत्र में अग्रणी कंपनियों में से एक है, ने आज अपनी होम डिलीवरी सेवाओं में महत्वपूर्ण सुधारों की घोषणा की। इन सुधारों के माध्यम से कंपनी का उद्देश्य पूरे भारत में अपने डिस्ट्रीब्यूटर्स और ग्राहकों को तेज़, भरोसेमंद और सहज ऑर्डरिंग अनुभव प्रदान करना है।

पिछले पांच वर्षों में एमवे ने अपनी डिलीवरी प्रणाली को पूरी तरह से सुधारते हुए डिलीवरी स्पीड में 48% की कमी की है, जिससे औसतन डिलीवरी समय 3.1 दिन से घटकर सिर्फ 1.6 दिन रह गया है। इसके अलावा, कंपनी की नेक्स्ट-डे डिलीवरी सेवा 29% से बढ़कर अब 55% से अधिक हो गई है। एमवे की यह प्रगति अब देश के 90% से ज़्यादा पिनकोड्स तक अपनी पहुँच बनाते हुए, 8,000 से बढ़कर 17,500 पिनकोड्स तक हो गई है।

एमवे इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, रजनीश चोपड़ा ने इस पहल के बारे में बात करते हुए कहा, “हमारे डिस्ट्रीब्यूटर्स और ग्राहक हमारी रणनीति के केंद्र में हैं। हम होम डिलीवरी को एक महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में विकसित कर रहे हैं, ताकि हमारे ग्राहकों को बेहतर सेवा, अधिक प्रोडक्ट्स तक पहुँच और पूरे भारत में एक सहज अनुभव मिल सके।”

साथ ही, एमवे इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, संजीव सूरी ने कहा, “हमारा ध्यान एक इंटेलिजेंट और रिस्पॉन्सिव नेटवर्क बनाने पर है, जो ग्राहकों को असल में मूल्य प्रदान करे। हमारी होम डिलीवरी में हुई तरक्की इससे प्रमाणित होती है।”

एमवे की नई डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर ने ग्राहक अनुभव को और अधिक सहज और पारदर्शी बना दिया है। अब ग्राहकों को हर ऑर्डर की रियल-टाइम ट्रैकिंग जानकारी मिलती है, जिससे ऑर्डर की स्थिति पर उन्हें पूरी जानकारी रहती है। इसके अतिरिक्त, एमवे ने अपनी रिटर्न पॉलिसी को भी और अधिक ग्राहक-अनुकूल बनाया है, जिसमें 30 दिन की रिटर्न पॉलिसी और डोरस्टेप रिटर्न पिकअप की सुविधा शामिल है।

आने वाले समय में, एमवे इंडिया ने प्रीमियम और सस्टेनेबल पैकेजिंग पर ध्यान केंद्रित किया है, जिससे न केवल डिलीवरी अनुभव में सुधार हो, बल्कि पर्यावरण के प्रति भी कंपनी की जिम्मेदारी को दर्शाया जा सके।

एमवे इंडिया की वेबसाइट (www.amway.in) और इसके देशभर में स्थित स्टोर्स से भी इसके उत्पाद उपलब्ध हैं, जो ग्राहकों को एक बेहतरीन और सहज खरीदारी अनुभव प्रदान करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *