नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में पेट्रोल और डीज़ल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच Bharat Petroleum Corporation Limited (BPCL) ने बड़ा बयान जारी किया है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और पेट्रोल-डीज़ल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य रूप से जारी है।
BPCL ने कहा कि कुछ जगहों पर ईंधन की कमी को लेकर फैल रही खबरें पूरी तरह निराधार और भ्रामक हैं। कंपनी पूरी क्षमता के साथ संचालन कर रही है और देशभर में पेट्रोल पंपों पर निर्बाध ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
कंपनी ने देशवासियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।
BPCL के अनुसार, देश में ईंधन आपूर्ति की पूरी व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है और आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।


Leave a Reply