Advertisement

राज्यपाल बागडे ने एमबीएम विश्वविद्यालय की समीक्षा बैठक में दिए दिशा-निर्देश: उच्च गुणवत्ता वाली तकनीकी शिक्षा पर जोर

blank

जोधपुर । राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने आज एमबीएम विश्वविद्यालय, जोधपुर में अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में शैक्षणिक गुणवत्ता, तकनीकी अनुसंधान, छात्रावास व्यवस्था, तथा नए शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर गहरी चर्चा की गई।

कुलगुरु प्रो. अजय शर्मा ने राज्यपाल के समक्ष विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रगति, एआई आधारित परियोजनाओं, कौशल विकास, तथा गोद लिए गए गांव डॉली की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

राज्यपाल बागडे ने बैठक में उच्च गुणवत्ता वाली तकनीकी शिक्षा को परिभाषित करते हुए कहा कि यह केवल डिग्री हासिल करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसमें ज्ञान के साथ-साथ चरित्र, कौशल और नवाचार की क्षमता का भी विकास होना चाहिए।

उन्होंने विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे आधुनिक तकनीकी उपकरणों के प्रयोग को बढ़ावा देने की बात की। इसके साथ ही शोध संस्कृति को मजबूत करने, विश्वविद्यालय के संसाधनों को विद्यार्थियों के हित में केंद्रित करने और उद्योग-समर्थित पाठ्यक्रमों के विकास पर भी जोर दिया।

राज्यपाल ने छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छता, और सुरक्षित छात्रावास व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी आवश्यकता जताई। इसके अलावा, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक्सचेंज प्रोग्राम्स को बढ़ावा देने की बात की, ताकि विद्यार्थी वैश्विक मानकों पर तैयार हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *