Vadh 2 इन दिनों ओटीटी पर जबरदस्त चर्चा में है। Neena Gupta और Sanjay Mishra अभिनीत यह फिल्म थिएटर में भले ही औसत प्रदर्शन कर पाई हो, लेकिन Netflix पर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच छा गई है। दमदार कहानी और सस्पेंस से भरपूर इस क्राइम थ्रिलर को IMDb पर भी अच्छी रेटिंग मिली है।

करीब 2 घंटे 8 मिनट लंबी इस फिल्म ने अपने अनोखे प्लॉट और शानदार अभिनय के दम पर दर्शकों को बांधे रखा है। यह फिल्म साल 2022 में आई पहली फिल्म “वध” का सीक्वल है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब चार साल बाद आई “वध 2” भी उसी तरह लोगों का दिल जीत रही है।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी मध्य प्रदेश की एक जेल के भीतर घटित होती है, जहां एक खतरनाक कैदी के अचानक गायब हो जाने से हड़कंप मच जाता है। इसी रहस्य के बीच कहानी आगे बढ़ती है और कई परतें खुलती जाती हैं।
Sanjay Mishra एक रिटायरमेंट के करीब पहुंच चुके जेल गार्ड की भूमिका में हैं, जबकि Neena Gupta एक कैदी के किरदार में नजर आती हैं। दोनों के बीच विकसित होता भावनात्मक रिश्ता और जेल के अंदर हुआ एक रहस्यमयी मर्डर कहानी को और दिलचस्प बना देता है। फिल्म न्याय, अपराध और नैतिकता जैसे गंभीर सवालों को भी उठाती है।
दमदार निर्देशन और सीमित बजट
इस फिल्म का निर्देशन और लेखन जसपाल सिंह संधू ने किया है। इसे ‘लव फिल्म्स’ के बैनर तले निर्मित किया गया है, जिसमें लव रंजन और अंकुर गर्ग का योगदान है। खास बात यह है कि लगभग 10 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म कंटेंट के दम पर बड़ी फिल्मों को टक्कर देती नजर आती है।
सपोर्टिंग कास्ट ने भी किया कमाल

फिल्म में Kumud Mishra, Shilpa Shukla, अमित के सिंह, योगिता बिहानी और अक्षय डोगरा जैसे कलाकारों ने भी शानदार अभिनय किया है, जो कहानी को और मजबूती देते हैं।
कुल मिलाकर, “वध 2” एक ऐसी क्राइम थ्रिलर है जो अपने सस्पेंस, ट्विस्ट और दमदार अभिनय के दम पर दर्शकों को आखिर तक बांधे रखती है। थिएटर में भले ही इसे ज्यादा सफलता न मिली हो, लेकिन ओटीटी पर यह फिल्म दर्शकों की पहली पसंद बनती जा रही है।

Leave a Reply