Advertisement

Mother’s Day 2026: बेटे विहान संग कटरीना कैफ ने मनाया पहला मदर्स डे, विक्की कौशल ने दिया खास सरप्राइज

blank

Katrina Kaif ने इस साल अपना पहला मदर्स डे बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। बॉलीवुड की न्यू मॉम कटरीना ने अपने बेटे विहान कौशल के साथ बिताए खूबसूरत पलों की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। मदर्स डे 2026 के मौके पर शेयर की गई इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरीं।

blank

रविवार को दुनियाभर में मदर्स डे मनाया गया और इस खास अवसर पर कटरीना कैफ को उनके पति Vicky Kaushal और बेटे विहान की ओर से एक प्यारा सरप्राइज भी मिला। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो खास तस्वीरें साझा कीं, जिनमें मां-बेटे के खूबसूरत बॉन्ड की झलक देखने को मिली।

कटरीना को मिला खास मदर्स डे गिफ्ट

पहली तस्वीर में कटरीना कैफ को मिला एक खास कार्ड नजर आया। इस कार्ड पर लिखा था, “Happy Mother’s Day My Love”। कार्ड पर विहान और विक्की कौशल का नाम भी लिखा हुआ था। इस खास तोहफे ने फैंस का दिल जीत लिया और सोशल मीडिया पर लोग इस प्यारे फैमिली मोमेंट की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

blank

बेटे विहान संग शेयर की खास फोटो

दूसरी तस्वीर में कटरीना कैफ अपने बेटे विहान कौशल के साथ नजर आईं। हालांकि फोटो में दोनों के चेहरे दिखाई नहीं दे रहे थे, लेकिन मां और बेटे के हाथ एक किताब पकड़े हुए नजर आए। इस तस्वीर के साथ कटरीना ने कैप्शन लिखा, “एक खुश मां का दृष्टिकोण।”

फैंस को कटरीना का यह सिंपल लेकिन इमोशनल पोस्ट बेहद पसंद आया। सोशल media पर यूजर्स ने एक्ट्रेस को मदर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए उनकी पोस्ट पर खूब प्यार लुटाया।

मां बनने के बाद लाइमलाइट से दूर हैं कटरीना

blank

कटरीना कैफ पिछले साल मां बनी थीं। मां बनने के बाद से वह फिल्मों और पब्लिक इवेंट्स से थोड़ी दूरी बनाए हुए हैं। हालांकि सोशल मीडिया के जरिए वह समय-समय पर फैंस के साथ अपनी जिंदगी की खास झलकियां साझा करती रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *