Advertisement

सोनम वांगचुक को जोधपुर लाने पर, सेंट्रल जेल फिर से सुर्खियों में

blank

जोधपुर | शहर की सेंट्रल जेल में लद्दाख के एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को शुक्रवार रात को बंद किया गया है जेल में सुरक्षा के इंतजाम कर दिए गए हैं गृह मंत्रालय के निर्देश पर वांगचुक को यहां शिफ्ट किया गया है क्योंकि जोधपुर की जेल देश की सबसे सुरक्षित जिलों में गिनी जाती है यहां कई कुख्यात अपराधियों के साथ-साथ कई राजनीतिक और सेलिब्रिटी भी रह चुके हैं अब एक्टिविस्ट वांगचुक को लद्दाख से 977 किलोमीटर दूर यहां लाया गया है जोधपुर जेल काफी सुरक्षित जेल है इसके अंदर कई घेरों की सुरक्षा व्यवस्था है इसीलिए यहां समय-समय पर अपरादी लाए जाते रहे हैं यहां पर प्रो सैफुद्दीन सोज, अब्दुल गनी लोन, हरचरण सिंह लोंगेवाला को यहां पर रखा गया था गुरु चरण सिंह टोहरा को काजरी के गेस्ट हाउस में रखा गया था

सलमान खान दो बार व मंत्री- विधायक भी रहे

हिरण शिकार मामले में सलमान खान यहां दो बार बंद हो चुके हैं सलमान खान को 10 अप्रैल 2006 से 13 अप्रैल तक चार दिन जोधपुर सेंट्रल जेल में रहना पड़ा इसके बाद 2018 में सजा का ऐलान हुआ तो फिर एक दिन रहना पड़ा था इसके अलावा इस जेल में भंवरी अपहरण हत्याकांड मामले में तत्कालीन कैबिनेट मंत्री महिपाल मदेरणा और विधायक मलखान सिंह बिश्नोई को भी लंबा समय इस जेल में बिताना पड़ा था इसके अलावा नाबालिक के साथ यौन शोषण का आरोपी आसाराम भी इसी जेल में सजा काट रहा है

कुख्यात आतंकी अपराधी रहे इस जेल में

जोधपुर सेंट्रल जेल में बरसों पहले पंजाब में जब आतंकवाद चरम पर था तो बब्बर खालसा गुटके कई आतंकी लंबे समय तक यहां रखे गए थे इसके अलावा कश्मीर के अलगाववादी नेता और आतंकवादियों को भी यहां रखा गया था उनकी सुनवाई के लिए डोगरी भाषा जानने वाले विशेषज्ञ को भी यहां बुलाया गया था एक अलगाववादी नेता की ओर से यहां से पाकिस्तान के परवेज मुशर्रफ को चिट्ठी लिखने का मामला भी गरमाया था इसके बाद सुरक्षा और कड़ी की गई थी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई भी इस जेल में लंबे समय तक रह चुका है इसके अलावा अन्य कई अपराधी यहां लाए जाते रहे कई बार अंदर अपराधी आपस में भीड़ भी चुके हैं

जेलर की हत्या भी सेंट्रल जेल में हो चुकी

जोधपुर की जेल में 18 सितंबर 2010 की शाम को जेल में जेलर भारत भूषण की हत्या भी हो चुकी है यूपी के बुलंदशहर के जहांगीराबाद खालौर निवासी आरोपी नरेंद्र जाट ने भट्ट के गले पर चाकू घोंप दिया था घटना के वक्त जेलर भट्ट जेल बंद करने के लिए बंदियो की हाजिरी लेकर उन्हें बैंरको में डाल रहे थे इसी दौरान आरोपी नरेंद्र ने पीछे से हमला किया और भट्ट के लेफ्ट कॉलर बोन में चाकू मार दिया था और उनकी हत्या का आरोपी नरेंद्र जयपुर के रामगंज थाने में वर्ष 2006 में दर्ज एक हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था उसे जयपुर से यहां शिफ्ट किया गया था

त्रिस्तरीय सुरक्षा व कङी निगरानी में वांगचुक

देश की सबसे सुरक्षित जिलों में राजस्थान की जोधपुर सेंट्रल जेल और अजमेर की ही घुघरा जेल शामिल है इन्हीं करणो से सोनम वांगचुक को गिरफ्तारी के बाद जोधपुर शिफ्ट किया गया जेल में लगे कैमरे न सिर्फ जेल मॉनिटरिंग सिस्टम से जुड़े हुए हैं बल्कि पुलिस कंट्रोल रूम को भी कनेक्ट है जिससे चौबीसो घंटे कैदियों की गतिविधियों पर नजर रखी जाती है जोधपुर सेंट्रल जेल में मुख्य गेट से लेकर अंदर तक त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है जिसमें आरएसी जवानों, पुलिस बल और जेल कर्मियों की तैनाती रहती है

माहौल बिगड़ने की आशंका के चलते ले गए जोधपुर

बताया जा रहा है की गिरफ्तारी के बाद माहौल और बिगड़ने की आशंका के चलते विशेष विमान से वांगचुक को पहले दिल्ली लाया गया और वहां से विशेष विमान से ही जोधपुर के लिए रवाना किया गया यहा जेल में मोबाइल और लैंडलाइन को लेकर भी शक्ति बरती गई और सुरक्षा घेरे में भी परिवर्तन किया गया है हालांकि, वांगचुक के जोधपुर जेल में ट्रांसफर को लेकर पुलिस व जेल के अधिकारी कुछ नहीं कह रहे हैं

जेल के बाहर पहुंच समर्थक, पुलिस ने किया दस्तयाब

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक का एक समर्थक शनिवार को जोधपुर जेल के बाहर हाथ में तिरंगा लेकर पहुंच गया और रिहाई की मांग करने लगा उसने कहा कि जो व्यक्ति देश के लिए काम करता है उसके साथ ऐसा सुलूक नहीं होना चाहिए प्रदेश के चुरू जिले के सुजानगढ़ के रहने वाले विजयपाल ने बताया कि वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रचारक रह चुका है और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रदेश सह मंत्री भी रह चुका है
उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक को जो लोग नहीं जानते वो भी अब जान जाएंगे जेल के बाहर विजयपाल ने नारेबाजी करते हुए रिहा करने और उसके साथ होने के नारे लगाए रातानाडा पुलिस को भनक लगते ही उसे डिटेन कर लिया गया रातानाडा पुलिस उसे थाने लेकर गई थाना अधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि विजयपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *