Advertisement

बिहार में महिला रोजगार योजना लॉन्च: Narendra Modi ने 75 लाख महिलाओं को ₹10-10 हजार ट्रांसफर, Nitish Kumar भी जुड़े

blank

पटना | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में वर्चुअल मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की शुक्रवार को 75 लाख महिलाओं के खाते में प्रधानमंत्री ने ऑनलाइन 10-10 की राशि ट्रांसफर की 2020 के आंकड़ों के मुताबिक बिहार में महिला वोटर की संख्या करीब 3. 39 करोड़ है इसके अनुसार करीब 22 फीसदी महिला वोटर को आज शुरू हुई योजना का फायदा मिलेगा जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा अगर देश ने जन धन योजना के तहत 30 करोड़ से ज्यादा माताओ-बहनों के खाते ना खुलवाए होते तो क्या आज इतने पैसे हम सीधे आपके खाते में भेज पाते आज जो पैसे भेजे जा रहे हैं वह पूरे आपके खाते में जमा होंगे कोई एक पैसा नहीं मार सकता पहले योजना का पैसा आप तक पहुंचने से पहले ही लुट जाता था एक भाई तब ही खुश होता जब उसकी बहन स्वस्थ, हो परिवार खुश हो आज आपके दो भाई नरेंद्र और नीतीश मिलकर बहनों के लिए लगातार काम कर रहे हैं

पीएम ने कहा आज हमारी बेटियां बड़ी संख्या फोर्स-पुलिस में आ रही है आज हमारी बेटियां लड़ाकू विमान उड़ा रही है हमें वह दिन भी नहीं भूलने हैं, जब बिहार में राजद की सरकार थी अराजक की सबसे ज्यादा मार मेरी बिहार की माताओ ने हीं झेली है उसे समय सड़क पुल- पुलिया का नाम तक नहीं था इन चीजों से सबसे ज्यादा तकलीफ महिलाओं को ही होती थी राजद के राज में बिहार में खौफ था नक्सली आतंक बेहिसाब था इसका दर्द सबसे ज्यादा महिलाओं को सहना पड़ता था आज जब नीतीश जी के ही नेतृत्व में कानून का राज लौटा तो सबसे ज्यादा राहत महिलाओं ने महसूस की है आज बेटियां बैखोफ होकर घर से निकलती है यह लिखकर रखिए कि बिहार को अब फिर कभी उस अंधेरे में नहीं जाने देना है
भोजपुर की रीता देवी की बातें सुनकर प्रधानमंत्री मुस्कुरा दिए उन्होंने कहा आप कितनी जल्दी-जल्दी बोलती हैं आपने तो इतनी सारी योजनाएं गिनवा दी पीएम ने हाथ जोड़कर रीता देवी का अभिवादन किया गयाजी के नूर जहां खातून की बातें सुनकर पीएम ने कहा आपने बढ़िया तरीके से बताया मेरा एक काम करेगी आप हफ्ते में 50 दीदी को इकट्ठा करके अपनी ही बातों को समझाइए उन लोगों को इससे प्रेरणा मिलेगी
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी ऑनलाइन जुड़े थे उन्होंने जीविका दिदीयों को संबोधित करते हुए कहा बिहार में पहले की सरकार ने कोई काम नहीं किया 24 नवंबर 2005 से जब से एनडीए की सरकार बनी हम काम में लगे हैं अब बिहार में कानून का राज है हमने शुरू से महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया नीतीश ने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा यह तो हट गया था 7 साल के बाद तो पत्नी को बना दिया सीएम इससे पहले कोई ऐसा किया था वह केवल अपने परिवार को देखते हैं हम लोग जनता के लिए काम करते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *