प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांसवाड़ा में रखी माही बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र की आधारशिला
राजस्थान को मिली 1लाख 8 हजार 468 करोड रुपए की परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात
बांसवाड़ा | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश आज बिजली की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और इस रफ्तार में देश के हर हिस्से, हर राज्य को प्राथमिकता दी जा रही है उन्होंने कहा कि देश विकसित होने के लिए तेज गति से काम कर रहा है और इसमें राजस्थान की भी बड़ी भूमिका है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यपाल हरीभाऊ किशन राव बागङे एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में गुरुवार को नापला बांसवाड़ा में माही बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा परियोजना के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे उन्होंने देश भर में 1 लाख 22 हजार करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया मोदी ने राजस्थान को 42 हजार करोड रुपए की परमाणु ऊर्जा परियोजना सहित 1 लाख 8 हजार 468 करोड रुपए से अधिक की परियोजनाओं एवं विकास कार्य तथा दो वंदे भारत एक्सप्रेस सहित तीन नई ट्रेनों की सौगात दी
प्रधानमंत्री ने कहा कि नवरात्रि में हम शक्ति के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं और परमाणु ऊर्जा परियोजना के शिलान्यास से बांसवाड़ा की धरती पर ऊर्जा शक्ति यानी बिजली उत्पादन में भारत के सामर्थ्य का एक नया अध्याय लिखा गया है उन्होंने कहा कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र में 90 हजार करोड रुपए से ज्यादा की बिजली परियोजनाओं का एक साथ शुरू होना यह दिखाता है कि आज सौर ऊर्जा से लेकर परमाणु ऊर्जा तक देश अपने बिजली उत्पादन क्षमता को नई ऊंचाई तक ले जा रहा है
देश में ढाई करोड़ घरों को दिया मुक्त बिजली कनेक्शन:
मोदी ने कहा कि तकनीक और उद्योगों के इस दौर में विकास की गाड़ी बिजली से ही दौड़ती है लेकिन देश में पूर्ववर्ती सरकारों ने बिजली के महत्व पर ध्यान नहीं दिया आजादी के 70 साल बाद भी देश के 18 हजार गांवो में बिजली का खंबा तक नहीं लगाया गया था जिन गांवों में बिजली थी वाह 4 से 5 घंटे बिजली आ जाए तो बड़ी बात होती थी बड़े शहरों में भी घंटो की बिजली कटौती होती थी बिजली नहीं आती थी तो फैक्ट्रियां भी नहीं चल पाती थी मोदी ने कहा कि 2014 में हमारी सरकार बनने पर हमने इस हालत को बदलने का संकल्प लिया देश के हर गांव तक बिजली पहुंचाई और ढाई करोड़ घरों को मुक्त बिजली कनेक्शन दिया जिसे लोगों का जीवन आसान हुआ
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार स्वच्छ ऊर्जा के अभियान को एक जन आंदोलन बनाकर काम कर रही है पीएम सूर्यघर मुक्त बिजली योजना के तहत शहरो और गांवो में छतो पर सोलर पैनल लगा रहे हैं किसानों को सस्ती बिजली मिल सके इसके लिए पीएम कुसुम योजना के तहत खेतों में भी सोलर पंप लगाए जा रहे हैं
आदिवासी कल्याण के लिए सेवा भाव से कर रहे कार्य
प्रधानमंत्री ने स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उन्हें स्मरण करते हुए कहा कि उनका अंत्योदय का सिद्धांत आज हमारा मिशन बन चुका है केंद्र सरकार गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासी सभी के हित में पूरे सेवा भाव से काम कर रही है आदिवासी समाज को स्वाभिमान से जीवन जीने के अवसर सुनिश्चित करना हमारी प्रतिबद्धता है आदिवासियों की आस्था, आत्म सम्मान और संस्कृति की रक्षा करने के लिए हम संकल्पबद्ध है उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने आदिवासी समाज को हमेशा नजरअंदाज किया जबकि हमारी सरकार ने आदिवासी कल्याण को प्राथमिकता देते हुए अलग मंत्रालय बनाया आदिवासी परिवार की बेटी द्रौपदी मुर्मू आज देश की राष्ट्रपति है उनकी प्रेरणा से ही हमने अति पिछड़े आदिवासियों के लिए पीएम जनमन योजना शुरू की है
पूरा भारत बना रहा है जीएसटी बचत महोत्सव
प्रधानमंत्री ने कहा कि 11 साल पहले देश में है टैक्स और महंगाई आसमान पर थी हमने 2017 में जीएसटी लागू करके देश को टैक्स और टोल के जंजाल से मुक्ति दिलाई नवरात्रि के पहले दिन से फिर से जीएसटी में बहुत बड़ा सुधार किया गया है जिसका नतीजा है कि आज पूरा भारत जीएसटी बचत महोत्सव मना रहा है हर रोज इस्तेमाल की जाने वाली ज्यादातर चीज सस्ती हो गई है घर में रसोई का खर्च कम हो गया है मोदी ने कहा कि 2014 से पहले साबुन, शैंपू ,टूथपेस्ट, टूथ पाउडर जैसा रोजमर्रा का ₹100 का सामान टैक्स की वजह से ₹130 का पड़ता था 2017 में जब हमने जीएसटी लागू किया तो यही ₹100 का सामान 118 रुपए का आता था अब वही ₹100 की चीजें अब 105 रुपए की मिल रही है यानी पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल की तुलना में आज ₹100 की खरीद पर ₹25 की बचत हो रही है
इस तरह माता बहनों को महीने के बजट में अब सैकड़ो रुपए के बचत होगी उन्होंने कहा कि 11 साल पहले ₹500 का जूता 575 में आता था
अब नए जीएसटी के बाद इस जूते पर ₹50 काम देने होंगे इसी तरह 22 सितंबर के बाद 2014 की तुलना में ₹60000 की बाइक पर करीब 9 हजार, 300 रुपए की सीमेंट के बैग पर ₹40 की बचत हो रही है
माता त्रिपुर सुंदरी और मही मां को किया नमन
मोदी ने कहा कि नवरात्र के पावन पर्व के दौरान बांसवाड़ा में मां त्रिपुरा सुंदरी की धरती पर आना उनके लिए सौभाग्य की बात है उन्होंने माही नदी को कांठल और वागड़ की गंगा बताते हुए कहा की माही मां का पानी महानायक गोविंद गुरु के प्रेरणादाई नेतृत्व में आदिवासी भाई बहनों के संघर्ष और उनकी जीवंटता का सा है उन्होंने अपने संबोधन में महाराणा प्रताप, राजा बांसिया भील को भी नमन किया
राज्य के विकास में पूरी ईमानदारी से जुटी भजनलाल सरकार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के कामकाज की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान की सरकार राज्य के विकास में पूरी ईमानदारी से जुटी है पूर्व वर्ती सरकार के समय में राजस्थान को जो जख्म मिले उन्हें भरने का काम हमारी सरकार कर रही है गत सरकार में राजस्थान पेपर लीक का केंद्र बन गया था जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया महिलाओं पर अत्याचार चरम पर था बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ जैसे क्षेत्रों में अपराध और अवैध शराब का कारोबार खूब पनप रहा था लेकिन जब हमारी सरकार बनी तो हमने कानून व्यवस्था को मजबूत किया योजनाओं में तेजी लाई


Leave a Reply