इंदौर। पिछले चार दशकों से भारत की बेवरेज मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी ग्रेट गैलियन वेंचर्स लिमिटेड (GGVL) अब एक नए दौर में प्रवेश कर रही है। अब तक कई बड़े और चर्चित ब्रांड्स के पीछे “साइलेंट फोर्स” की भूमिका निभाने वाली यह कंपनी अब अपने खुद के कंज्यूमर ब्रांड्स के जरिए भारतीय बेवरेज मार्केट में नई पहचान बनाने की तैयारी कर रही है।
सन् 1985 में मध्य प्रदेश के धार में ‘हाउस ऑफ केडियाज़’ के तहत शुरू हुई जीजीवीएल ने प्रोडक्शन, कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग और सस्टेनेबल पैकेजिंग इनोवेशन के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। कंपनी की विश्वसनीयता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई ग्लोबल स्पिरिट ब्रांड्स ने भी इसके साथ साझेदारी की है।
अब कंपनी अपने वर्षों के अनुभव और बाजार की गहरी समझ को आधुनिक भारतीय ग्राहकों के लिए नए ड्रिंक्स पोर्टफोलियो के निर्माण में लगा रही है।
ग्रेट गैलियन वेंचर्स लिमिटेड के वीपी-बिजनेस ग्रोथ उत्सव केडिया ने कहा कि,
“बैच मास्टर की सबसे खास बात यह है कि यह लोगों को अपनी गुणवत्ता से चौंकाती है। इसमें इस्तेमाल किए गए एज्ड स्कॉच माल्ट्स इसे गहराई और शानदार स्वाद देते हैं। यह प्रीमियम अनुभव देती है, लेकिन ऐसी कीमत पर जिसे खरीदने से पहले ज्यादा सोचना न पड़े। हम इसी संतुलन को हासिल करना चाहते थे।”
कंपनी की यात्रा भारत की एल्को-बेव इंडस्ट्री में हो रहे बदलावों को भी दर्शाती है। जीजीवीएल मध्य प्रदेश में बेवरेज रिटेल के निजीकरण को बढ़ावा देने वाली शुरुआती कंपनियों में शामिल रही है। साथ ही कंपनी ने बड़े स्तर पर आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग सेटअप स्थापित कर इंडस्ट्री में नई मिसाल कायम की।
आज कंपनी की ज़ीरो-वेस्ट मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी आधुनिक तकनीक और इन-हाउस बॉटल प्रोडक्शन के साथ काम कर रही है। इसके उत्पाद ओमान, सिंगापुर, टोगो, कैमरून, नाइजर और फ्रीटाउन जैसे देशों तक पहुंच चुके हैं।
बीते कुछ वर्षों में कंपनी ने अपने रिसर्च और डेवलपमेंट अनुभव का उपयोग कर कई नए कंज्यूमर ब्रांड्स लॉन्च किए हैं। इनमें वी21 प्रीमियम, रास्कल आरटीडी, बिग बुल रम, रिट्ज प्रीमियम व्हिस्की और गोवा व्हिस्की जैसे नाम शामिल हैं।
इसी पोर्टफोलियो में अब नया नाम जुड़ा है — बैच मास्टर व्हिस्की। एज्ड स्कॉच माल्ट्स से तैयार यह ब्लेंडेड व्हिस्की खासतौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जो अपने रोजमर्रा के ड्रिंकिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना चाहते हैं।
आईडब्ल्यूएसआर के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 की पहली छमाही में भारतीय व्हिस्की मार्केट में 7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि प्रीमियम और उससे ऊपर की कैटेगरी में 8 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। ऐसे समय में जब दुनियाभर के कई बाजारों में प्रीमियमाइजेशन की रफ्तार धीमी पड़ रही है, भारत लगातार आगे बढ़ रहा है।
करीब 700 रुपए की कीमत में उपलब्ध बैच मास्टर फिलहाल मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों— इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, रतलाम, सागर, देवास, सतना, रीवा और बुरहानपुर में उपलब्ध है। कंपनी का मानना है कि यह ब्रांड उसके मजबूत मैन्युफैक्चरिंग अनुभव और बदलते बाजार की मांग के सही मेल का उदाहरण बनेगा।


Leave a Reply