Advertisement

Gold Silver Price Hike: सोना ₹600 और चांदी ₹7000 हुई महंगी, जानें आज के नए रेट और तेजी की वजह

blank

देश में सोने और चांदी की कीमतों में बृहस्पतिवार को बड़ी तेजी देखने को मिली। सोना 600 रुपये महंगा होकर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमत में 7000 रुपये की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बाद चांदी का भाव 2.615 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

blank

All India Sarafa Association के अनुसार, डॉलर में कमजोरी और अमेरिका-ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की उम्मीदों के चलते कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी आई है। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और वैश्विक बाजार में सकारात्मक संकेतों ने भी सोने-चांदी को मजबूती दी।

99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 600 रुपये बढ़कर 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पहुंच गई। इससे पहले बुधवार को भी सोने में 2,900 रुपये की तेज उछाल दर्ज की गई थी और इसका भाव 1,55,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था। वहीं 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,55,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

blank

चांदी की कीमतों में लगातार चौथे कारोबारी दिन तेजी बनी रही। बृहस्पतिवार को चांदी 7,000 रुपये महंगी होकर 2,61,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में भी चांदी 3,500 रुपये चढ़ी थी और इसका भाव 2,54,500 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया था।

HDFC Securities के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक Saumil Gandhi ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते को लेकर बाजार में सकारात्मक माहौल बना हुआ है। इससे निवेशकों का रुझान कीमती धातुओं की ओर बढ़ा है।

blank

उन्होंने बताया कि डॉलर सूचकांक 98 के स्तर से नीचे बना हुआ है, जिससे सोने और चांदी को अतिरिक्त समर्थन मिल रहा है। डॉलर की कमजोरी और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्प के तौर पर सोने-चांदी में पैसा लगा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *