Sashastra Seema Bal (SSB) की ओर से सब-इंस्पेक्टर (SI) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 4 मई 2026 कर दिया गया है। जो अभ्यर्थी पहले तय समय में आवेदन नहीं कर सके थे, वे अब बढ़ाई गई तारीख तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन
SSB SI और ASI पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगीSI पदों के लिए योग्यता:
12वीं पास होना अनिवार्य
पदानुसार जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) डिप्लोमा या संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 30 वर्ष
ASI पदों के लिए योग्यता:
- 12वीं पास
- संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा अनिवार्य
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 30 वर्ष
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया कैसे करें
इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकता है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे, इसलिए पहले से सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखना जरूरी है।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
इस भर्ती में आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार तय किया गया है:
- जनरल / OBC / EWS: ₹100
- SC / ST: कोई शुल्क नहीं (निःशुल्क आवेदन)
उम्मीदवारों को फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 58 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदों का विवरण इस प्रकार है:
SI पद:
- SI (Staff Nurse): 10 पद
- SI (Pioneer): 21 पद
- SI (Communication): 20 पद
ASI पद:
- ASI (Radiographer): 1 पद
- ASI (Pharmacist): 2 पद
- ASI (Operation Theatre): 1 पद
- ASI (Dental Technician): 1 पद
उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके लिए यह अंतिम मौका माना जा रहा है। अंतिम तिथि के नजदीक वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण तकनीकी समस्याएं आ सकती हैं, इसलिए आवेदन प्रक्रिया को अंतिम दिन तक टालने के बजाय जल्द पूरा करना बेहतर रहेगा।।

Leave a Reply