Advertisement

तिजारा में स्टेप बाय स्टेप स्कूल का प्रथम वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न, मुख्य अतिथि चंकी पांडे ने कहा—शिक्षा ही सफलता की कुंजी

blank

तिजारा। तिजारा स्थित स्टेप बाय स्टेप स्कूल के प्रथम वार्षिक उत्सव का आयोजन शनिवार को हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में फिल्म अभिनेता चंकी पांडे, अध्यक्षता डॉक्टर करण सिंह यादव, और विशिष्ट अतिथि के रूप में नीलम यादव एवं पूर्व सांसद डॉक्टर करण सिंह यादव की गरिमाई उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई।

समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई, जिसके बाद विद्यालय के निदेशक नरेंद्र यादव, प्रधानाचार्य सरला यादव, सचिव करण सर और अन्य प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों ने विद्यालय की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान नर्सरी से लेकर कक्षा दसवीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया।

“परिवार” और “सुरक्षा” जैसे सामाजिक विषयों पर आधारित नृत्य, नाटक और प्रस्तुतियां—जिनमें पंजाबी और राजस्थानी लोकनृत्य, जिमनास्टिक्स, “ऑपरेशन सिंदूर”, “धावा एक्ट”, “राजपाल एक्ट”, “पृथ्वीराज एक्ट” और “अवतार एक्ट” जैसी शानदार प्रस्तुतियां शामिल थीं, ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।

इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए, और विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट एकेडमी कोऑर्डिनेटर गौरव चोपड़ा ने प्रस्तुत की।

मुख्य अतिथि चंकी पांडे ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए आत्मविश्वास और निरंतर अभ्यास को सफलता की कुंजी बताया। डॉ. करण सिंह यादव और श्रीमती नीलम यादव ने विद्यालय के शैक्षिक वातावरण और बुनियादी ढांचे की सराहना करते हुए कहा कि परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच से जीवन में उच्च शिखर हासिल किया जा सकता है।

समारोह के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। विद्यालय के इस पहले वार्षिक उत्सव ने एक उज्जवल और प्रेरणादायक भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *