बावड़ी। क्षेत्र के गंगानी स्थित श्री बालाजी स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए आशीर्वाद एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य भभूत राम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने तथा संस्कारयुक्त जीवन अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि अनुशासन और नैतिक मूल्यों के साथ किया गया प्रयास ही जीवन में सफलता दिलाता है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. प्रकाश कंवर ने विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम और लग्न के साथ अध्ययन करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
इस अवसर पर ओम प्रकाश, सहीराम, वीरेंद्र, प्रवीण, प्रेम इनानिया, रविंद्र सिंह, निधि, पूजा सहित समस्त विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह का माहौल भावुक और प्रेरणादायक रहा।


Leave a Reply