Advertisement

GSSS सेवकी खुर्द में प्रथम वार्षिकोत्सव का आयोजन

blank

बावड़ी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (GSSS) सेवकी खुर्द में वर्ष 2026 का प्रथम वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय को इलेक्ट्रिक घंटी भेंट की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य रेखा ने की।
इस दौरान डॉ. हितेंद्र सिंह चौहान द्वारा कक्षा 12 वीं के विद्यार्थियों को डॉक्यूमेंट फाइल भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया। इस दौरान गौरव सिंह जाखड़, विजय सिंह डूडी, संदीप चौधरी, संगीता, विजय देवी, भानु कंवर, कौशल्या मीठू, भावना जैन एवं उर्मिला सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *