Advertisement

गुरुग्राम पुलिस की डिजिटल पुलिसिंग की दिशा में नई व अनूठी पहल: व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा का शुभारंभ

blank

गुरुग्राम । गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने आज एक ऐतिहासिक डिजिटल पहल का उद्घाटन किया। उन्होंने गुरुग्राम पुलिस की नई व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा का शुभारंभ किया, जो अब नागरिकों को पुलिस सेवाओं तक त्वरित, आसान और पारदर्शी पहुंच प्रदान करेगी। यह चैटबॉट +91-95999-64777 पर 24×7 उपलब्ध रहेगा, जिससे नागरिकों को पुलिस थानों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

कैसे काम करेगा व्हाट्सएप चैटबॉट?

नागरिक अब व्हाट्सएप के माध्यम से “Hello” संदेश भेजकर चैटबॉट से संवाद शुरू कर सकते हैं। इसके बाद वे अपनी जरूरत के अनुसार विभिन्न सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें नजदीकी पुलिस थाने, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से सुरक्षा, ट्रैफिक समस्याएं, खोया हुआ मोबाइल, आपातकालीन सेवाएं और कई अन्य सुविधाएँ शामिल हैं।

मुख्य सेवाएँ जो उपलब्ध होंगी:

  • नजदीकी पुलिस थाना लोकेटर: सामान्य, महिला एवं साइबर थाने की जानकारी, प्रभारी अधिकारी का नाम, संपर्क नंबर और गूगल मैप लोकेशन।
  • महिला सुरक्षा सहायता: महिला थाना की जानकारी, प्रशिक्षित महिला अधिकारियों से सहायता।
  • साइबर अपराध से सुरक्षा: साइबर अपराध शिकायत प्रक्रिया, दस्तावेज़ जानकारी और हेल्पलाइन नम्बर।
  • यातायात सेवाएँ: सड़क दुर्घटना, ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं की रिपोर्टिंग और फोटो अपलोड की सुविधा।
  • आपातकालीन सेवाएँ: 112 सहित सभी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर।
  • खोया हुआ मोबाइल: CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने का लिंक।

नागरिकों का समय बचाने और पुलिस पर विश्वास बढ़ाने की दिशा में एक और कदम

पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने कहा कि यह व्हाट्सएप चैटबॉट न केवल नागरिकों के समय की बचत करेगा, बल्कि पुलिस कार्यों को भी अधिक पारदर्शी और उत्तरदायी बनाएगा। इससे पुलिस और नागरिकों के बीच विश्वास का स्तर बढ़ेगा, साथ ही पुलिस तंत्र की कार्यक्षमता भी सुधरेगी।

गुरुग्राम पुलिस की अपील:

गुरुग्राम पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस नई व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा का अधिक से अधिक उपयोग करें, ताकि एक स्मार्ट, सुरक्षित और सहयोगात्मक समाज का निर्माण किया जा सके।

इस मौके पर डॉ. करण गोयल, पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), गुरुग्राम और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *