Advertisement

शैक्षणिक सत्र 2025-26 से छात्रवृत्ति हेतु OTR अनिवार्य: e-KYC एवं फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य

जोधपुर । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 से छात्रवृत्ति योजनाओं में आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रक्रिया अनिवार्य कर दी गई है। इसके तहत विद्यार्थियों को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर OTR करने के साथ-साथ e-KYC और फेस ऑथेंटिकेशन भी कराना अनिवार्य होगा।

सम्बंधित विभाग ने बताया कि यह कदम छात्रवृत्ति वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए उठाया गया है। OTR प्रक्रिया के लिए विद्यार्थियों को http://scholarship.gov.in/otrapplication/#/login-page पर जाना होगा या फिर NSP OTR App एवं AadharFaceRD App डाउनलोड करके अपनी e-KYC और फेस ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल व्यास ने कहा कि प्रत्येक शिक्षण संस्थान से एक नोडल अधिकारी नामित किया जाएगा, जो विद्यार्थियों के बैंक खातों को Aadhaar seeded / DBT enabled करवाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करेगा। साथ ही सभी संस्थानों को यह सुनिश्चित करना होगा कि पात्र विद्यार्थियों का OTR समय पर पूरा हो, ताकि छात्रवृत्ति प्रक्रिया में कोई रुकावट न हो।

उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को अपने बैंक खातों को Aadhaar seeded / DBT enabled करवाने के लिए संबंधित बैंक में संपर्क करना होगा। इसके बाद, वे नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल या NSP OTR App के माध्यम से OTR प्रक्रिया पूरी करेंगे। यह कदम छात्रों के लिए छात्रवृत्ति के आवेदन और वितरण को सुचारू बनाने में मदद करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *