Advertisement

आईआईटी जोधपुर में आरजीएसए के अंतर्गत 5 दिवसीय मेनेजमेंट लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ

blank

पंचायती राज विभाग एवं यूनिसेफ के सहयोग से अधिकारियों को मिलेगा उन्नत नेतृत्व एवं प्रबंधन प्रशिक्षण

जोधपुर | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) जोधपुर में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) के तहत 5 दिवसीय मेनेजमेंट लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम (MDP) का मंगलवार को उद्घाटन हुआ। यह कार्यक्रम पंचायती राज विभाग, राजस्थान और यूनिसेफ राजस्थान के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जो आगामी 6 दिसम्बर तक चलेगा।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत स्तर पर नेतृत्व और प्रबंधन क्षमताओं को सुदृढ़ करना है। उद्घाटन सत्र में विशेषज्ञों ने इस प्रकार के क्षमता विकास कार्यक्रमों की अहमियत पर जोर दिया, जो ग्राम स्तर पर सुशासन, नीति क्रियान्वयन और सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

विशेषज्ञों ने बताया कि प्रशिक्षित नेतृत्व पंचायत स्तर पर नीतिगत बदलावों और विकास परियोजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने में सहायक होता है। इस कार्यक्रम के पहले बैच में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए 30 जिला स्तरीय अधिकारी भाग ले रहे हैं।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ सत्र, चर्चाएँ और इंटरेक्टिव गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं, जो नेतृत्व विकास, प्रबंधन कौशल, रणनीतिक योजना, डिजिटल गवर्नेंस और समुदाय-केंद्रित विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित हैं।

उद्घाटन सत्र में उपस्थित प्रमुख हस्तियाँ
उद्घाटन सत्र में विभिन्न प्रमुख अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें संयुक्त सचिव, पंचायती राज विभाग, राजस्थान प्रवीण कुमार, रीजनल कोऑर्डिनेटर, उन्नत भारत अभियान (UBA) आईआईटी जोधपुर डॉ. आनंद पल्लपल्ली, सोशल पॉलिसी स्पेशलिस्ट, यूनिसेफ राजस्थान शफकत हुसैन, रीजनल कोऑर्डिनेटर, UBA तमिलनाडु डॉ. के. रवीचंद्रन, और राज्य SDG कंसल्टेंट, राजस्थान विक्रम सिंह राघव शामिल थे।

कार्यक्रम आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रशिक्षण पंचायती राज संस्थाओं को तकनीकी और प्रशासनिक रूप से सशक्त बनाने में मदद करेगा, जिससे ग्राम स्तर पर सुशासन और विकास को नई दिशा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *