Advertisement

गंगाणी में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन, ग्रामीणों को दी गई आधुनिक वित्तीय योजनाओं की जानकारी

blank

जोधपुर | जिले के गंगाणी में भारतीय स्टेट बैंक और क्रिसिल फाउंडेशन के वित्तीय साक्षरता केंद्र के तत्वावधान में एक विशेष वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में शाखा प्रबंधक आस्था मीणा और उप शाखा प्रबंधक संदीप परिहार ने ग्रामीणों को आधुनिक वित्तीय साक्षरता के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बचत, आर्थिक नियोजन और बैंक ऋण के महत्व को सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाया।

शिविर में आईसीआईसीआई बैंक के LDM असिस्टेंट जूनेद खान ने डिजिटल धोखाधड़ी और साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों पर भी विस्तृत जानकारी दी। वहीं, वित्तीय साक्षरता केंद्र के प्रतिनिधि ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति बीमा, सुकन्या समृद्धि योजना और अटल पेंशन योजना जैसे वित्तीय सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया।

इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने ग्रामीणों को यह समझाया कि वित्तीय सुरक्षा और साक्षरता आज के समय में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने यह भी बताया कि “आज की बचत भविष्य की सुरक्षा है,” और इसलिए अपनी मेहनत से कमाई गई पूंजी को समझदारी से निवेश करना चाहिए, ताकि भविष्य में आर्थिक सुरक्षा बनी रहे और लाभ भी प्राप्त हो सके।

इस शिविर में बैंक के बीसी राकेश और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया और उन्होंने इस प्रकार के शिविरों की और भी मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *