अगले महीने में 21 दिन चलेंगे स्कूले
जयपुर | प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक सर्दी की छुट्टियां होगी शिक्षा विभाग ने दिसंबर महीने के शैक्षणिक कैलेंडर में स्पष्ट कर दिया है कि अगले महीने में 21 दिन तक स्कूल संचालित होंगे इस दौरान 25 दिसंबर से पहले रविवार के अलावा कोई छुट्टी नहीं है माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट की ओर से पूर्व में जारी कैलेंडर के मुताबिक दिसंबर के 31 दिनों में से 25 दिसंबर से शीतकालीन छुट्टियां होगी आमतौर पर 31 दिसंबर तक छुट्टियां होती थी लेकिन पिछले साल इसे बढ़ाकर 5 जनवरी तक कर दिया गया है क्योंकि सर्दी इतनी ज्यादा होती है कि कलेक्टर के आदेश पर छुट्टी करनी पड़ती है जून महीने में जारी इस कैलेंडर में 12 दिसंबर से अर्धवार्षिक परीक्षा बताई गई है जबकि यह परीक्षा 20 नवंबर से शुरू हो चुकी और अभी चल रही है गुरु गोविंद सिंह जयंती की छुट्टी 27 दिसंबर है जो सर्दी की छुट्टी में ही आ गया इसी तरह 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी भी इसी में शामिल है माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के कर्मचारी अशोक शर्मा ने बताया की 15 दिसंबर से स्कूलों में शीतकालीन छुट्टी के संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किया गया है पूर्व में जारी आदेश के मुताबिक 25 दिसंबर से ही शीतकालीन छुट्टियां होगी


Leave a Reply