Advertisement

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के जोधपुर पहुंच ने पर स्वागत

blank

जोधपुर। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन शनिवार को जोधपुर पहुंचने पर स्वागत किया गया। प्रातः वे विशेष विमान से एयरफोर्स स्टेशन, जोधपुर पहुंचे, जहाँ केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल, पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश सहित सेना व जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। जोधपुर पहुंचने पर उन्हे गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

एयरफोर्स स्टेशन से उपराष्ट्रपति हेलिकॉप्टर द्वारा पाली जिले के सादड़ी के लिए प्रस्थान कर स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

शनिवार दोपहर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के उपरांत उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन पुनः जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे और विशेष विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *