Advertisement

चंद्रप्रभ दिगंबर जैन कन्या पी.जी एवं बी.एड. महाविद्यालय में बाल दिवस का भव्य आयोजन

blank

तिजारा। चंद्रप्रभ दिगंबर जैन कन्या पी.जी एवं बी.एड. महाविद्यालय में बुधवार को बाल दिवस हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जैन उच्च शिक्षा समिति के अध्यक्ष नितिन जैन, सचिव कपिल जैन, सांस्कृतिक सचिव गरिमा जैन और खेल सचिव सुमन जैन ने फीता काटकर किया।

कार्यक्रम में छात्राओं ने अलग–अलग व्यंजनों की आकर्षक फूड स्टॉल लगाई, जिसमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक गतिविधियों में छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनों का मन जीत लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पी.जी. महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मंजू सिंह चौधरी ने की। उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद करते हुए छात्राओं को संविधान में वर्णित मूल अधिकारों के प्रति जागरूक किया और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस मौके पर बी.एड. प्रभारी राजेश यादव, महाविद्यालय के संरक्षक सुबोध जैन सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।बाल दिवस का यह आयोजन छात्राओं के उत्साह, सहभागिता और सांस्कृतिक प्रतिभा का सुंदर संगम रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *