भाषण, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को किया जागरुक
जोधपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेशभर में भगवान बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव वर्ष के तहत विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के निर्देशानुसार सोमवार को जोधपुर में राजकीय विद्यालयों की प्रार्थना सभाओं में विद्यार्थियों को भगवान बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से परिचित करवाया गया। इस दौरान विद्यालयों में भगवान बिरसा मुंडा के प्रेरक जीवन पर आधारित भाषण, निबंध एवं चित्रकला का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों छात्र—छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि 1 से 15 नवम्बर 2025 तक भगवान बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव वर्ष के तहत विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रारम्भ हुई है। राज्य सरकार द्वारा यह आयोजन भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों, संघर्ष और योगदान को जन-जन तक पहुँचाने के साथ-साथ समाज के वंचित वर्गों को योजनाओं का लाभ पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिखा जोधपुर हिम्मतसिंह तंवर ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा के समस्त विद्यालयों में प्रार्थना सभा में भगवान बिस्ता मुण्डा जयंती के उपलक्ष्य में जिले में माध्यमिक शिक्षा से संबंधित सभी 769 विद्यालयों के सभी 87 हजार 466 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें प्रार्थना सभा में भगवान बिस्सा मुण्डा की जीवनी की जानकारी देने में 87 हजार 466, निबन्ध में 20 हजार 117, भाषण में 9 हजार 620 तथा चित्रकला प्रतियोगिता में 21 हजार 880 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
आगामी कार्यक्रमों के तहत 4 नवम्बर को महाविद्यालयों में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, विचार एवं योगदान पर भाषण, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। 6 नवम्बर को राजीविका के सहयोग से पंचायत समिति स्तर पर खिलौना निर्माण कार्यशालाएं आयोजित की जाएगी, जिसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार एवं नवाचार से जोड़ना है। माडा क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसी क्रम में 15 नवम्बर तक जनजातीय गौरव वर्ष के अंतर्गत विभिन्न जनजागरण, सांस्कृतिक एवं विकासपरक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास को जनसहभागिता का अभियान बना रही है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आरम्भ हुई यह श्रृंखला समाज के आदिवासी गौरव, स्वाभिमान और संस्कृति को सम्मान देने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल है।


Leave a Reply