Advertisement

माली समाज की 205 प्रतिभाए सम्मानित, शिक्षा जागृति सम्मेलन से समाज को मिली नई दिशा

blank

जोधपुर। माली समाज 22 खेड़ा माली युवा विकास संस्थान क्षेत्र बिराई द्वारा पंचम प्रतिभा सम्मान समारोह एवं शिक्षा जागृति सम्मेलन का रविवार को आयोजन हुआ समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में अपना वर्चस्व रखने वाली 205 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्रसिंह सोलंकी के मुख्य अतिथि व पूर्व संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा प्रेमचंद सांखला की अध्यक्षता में आयोजित समारोह की शुरुआत गणपति व मां सरस्वती तथा माली समाज के आराध्य महान संत लिखमीदास महाराज व समाज में शिक्षा की अलख जगाने वाले समाज के अग्रणीय पुरुष सावित्रीबाई व ज्योतिबा फुले के पूजन के साथ हुई पूर्व राजसिको अध्यक्ष सुनील परिहार ने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है प्रतिभा सम्मान समारोह से बच्चों आगे बढ़ने की प्रेरणा व नई दिशा मिलती है तथा सकारात्मक सोच, उत्साह, जागृती, अनुशासन, तथा खुद को मूल्यांकन करने का अवसर देता है पूर्व आएएस विशनाराम देवड़ा ने कहा कि डिजिटल युग है इसमें युवा प्रतिभा मोबाइल से भी तैयारी कर सकते हैं मोबाइल से फायदा व नुकसान दोनों है इसलिए हमें शिक्षा ग्रहण करने का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाना चाहिए एनएसयूआई जोधपुर देहात जिला अध्यक्ष बबलू सोलंकी ने कहा कि युवाओं को नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहना चाहिए शिक्षा उस शेरनी का दूध है जो पिएगा वो दहाड़ेगा पूर्व संयुक्त निदेशक प्रेमचंद सांखला ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन से ही शिक्षा का मुकाम हासिल किया जा सकता है आज के युग में हमारा दोस्त और दुश्मन मोबाइल है यह उन्नती भी करवा सकता है अवनति भी करवा सकता है हमें हिम्मत नहीं हारनी चाहिए एक दिन सफलता जरूर मिलेगी समारोह में जोधपुर नगर निगम उत्तर महापौर कुंती देवड़ा, भरत देवड़ा व्याख्याता जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी , प्रवीण भाटी व महेंद्रपाल तंवर राजस्थान प्रशासनिक सेवा में नव-चयनीत, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लूणी ओमप्रकाश टाक, 22 खेड़ा माली समाज अध्यक्ष जीवन राम तंवर सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *