तैयारियां अंतिम दौर में – प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित
जोधपुर| जोधपुर जिले के बिराई कस्बे में स्थित माली समाज भवन में 22 खेड़ा माली युवा विकास संस्थान द्वारा पंचम प्रतिभा सम्मान समारोह एवं शिक्षा जागृति सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है
22 खेड़ा माली युवा विकास संस्थान के अध्यक्ष दानाराम देवड़ा ने बताया कि कल आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है साफ सफाई व्यवस्था पूरी कर ली गई है समाज भवन को रंग-रोगन से सुसज्जित किया गया है तथा शाम के समय भव्य लाइटिंग की जाएगी सामियाना लगाए जा रहे हैं तथा प्रतिभाओं और समाज बंधुओ को इस कार्यक्रम के लिए गांव गांव में जनसंपर्क कर आमंत्रित किया जा रहा है यह कार्यक्रम समाज की उन गौरवशाली प्रतिभाओं के लिए तथा समाज में शिक्षा जागृति के लिए एक सशक्त कदम है तथा यह मंच समाज की उन प्रतिभाओं को राज्य, राष्ट्रीय, और अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध करवाने के लिए समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित करवाता रहता है तथा संस्थान का उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं का निखार कर मंच उपलब्ध करवाना तथा विभिन्न क्षेत्र में जागृति कर सरकारी एवं गैर सरकारी क्षेत्र में रोजगार सर्जन उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए प्रयासरत है
सम्मेलन में देशभर के प्रमुख शिक्षा विशेषज्ञ, विद्यार्थियों, शिक्षकों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की भागीदारी होगी।
इस आयोजन के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम बदलावों, और विद्यार्थियों के विकास के लिए आवश्यक पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। साथ ही, प्रतिभाशाली छात्रों और शिक्षकों को उनके अद्वितीय योगदान के लिए पंचम प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।


Leave a Reply