एक्सटर्नल असेसर्स ने सेवाओं की गुणवत्ता का किया आंकलन
बावड़ी | सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बावड़ी के प्रसव कक्ष का नेशनल लक्ष्य असेसमेंट शुक्रवार को संपन्न हुआ। असेसमेंट केंद्रीय दिशानिर्देशों के अनुरूप एक्सटर्नल असेसर डॉ. लेफ्टिनेंट कर्नल एम. जयालक्ष्मी और डॉ. मीनाक्षी बसवाना द्वारा किया गया। टीम ने प्रसव कक्ष की सभी प्रक्रियाओं, दस्तावेजों एवं सेवाओं की गुणवत्ता का विस्तृत अवलोकन किया।
असेसमेंट के दौरान एडिशनल सीएमएचओ डॉ. रामनिवास सेंवर ने जोधपुर जिले की स्वास्थ्य प्रोफ़ाइल, प्रमुख उपलब्धियों और प्रसूति सेवाओं में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी एक्सटर्नल असेसर्स को दी। खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ परमेश्वर हंसलिया ने ब्लॉक के आर सी एच इंडिकेटर्स और परिवार कल्याण और अन्य इंडिकेटर्स के बारे में पी पी टी के माध्यम से जानकारी दी।
सीएचसी बावड़ी के प्रभारी डॉ. रामनिवास बिश्नोई ने ओपनिंग मीटिंग में स्वागत करते हुए बताया कि प्रसव कक्ष को राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता मानकों तक पहुँचाने के लिए संपूर्ण टीम द्वारा सतत प्रयास किए गए हैं। उन्होंने प्रक्रियाओं, सुधारात्मक कार्यों और टीम के समर्पण पर विस्तृत प्रस्तुति दी।
तकनीकी सहयोग रहा उल्लेखनीय
नेशनल लक्ष्य असेसमेंट के लिए तकनीकी सहायता डॉ. गिरीश माथुर तथा मनोज जांगिड़ द्वारा प्रदान की गई। दोनों विशेषज्ञों ने प्रसव कक्ष स्टाफ को लक्ष्य कार्यक्रम के मानकों, प्रोटोकॉल एवं आवश्यक दस्तावेजीकरण पर ओरिएंटेशन प्रदान किया, जिससे सुविधा टीम की तैयारी मजबूत हुई। असेसमेंट दिवस पर प्रसव कक्ष के चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग अधिकारी तथा अन्य स्टाफ सदस्यों ने सक्रिय रूप से सहभागिता करते हुए टीम को सभी प्रक्रियाओं से अवगत कराया।
तेजाराम भवाद ने बताया कि लक्ष्य कार्यक्रम के मानकों एवं दस्तावेजों को तैयार करने में संस्थान की टीम डॉ दिलीप सिंह चौधरी, डॉ विशाल पुरोहित, डॉ आशु परिहार, डॉ जगदीश कुमार, हनुमान राम ग्वाला, ओमाराम, धर्मवीरसिंह, अशोक सियाग, सरिता, नरपतसिंह, सीताराम, जगदीश प्रसाद, राजपालसिंह सहित कई उपस्थित थे।


Leave a Reply