Advertisement

सिपकैल ने ‘हंसा’ के जरिए रोज़ की थकान को दिया नया मतलब

blank

30 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं में कैल्शियम सप्लीमेंट के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान शुरू

जयपुर। सिपकैल ने आज अपने ब्रांड अभियान की शुरुआत की, जिसमें लोकप्रिय टेलीविज़न किरदार ‘हंसा’ की वापसी हुई है। वरिष्ठ अभिनेत्री सुप्रिया पाठक द्वारा निभाए गए हंसा के किरदार को इस बार खासतौर पर 30 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए कैल्शियम की कमी और रोज़ की थकान के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पेश किया गया है।

अभियान में हंसा का मशहूर संवाद “मैं तो थक गई भाईसाब” अब केवल हास्य का साधन नहीं रहा, बल्कि इस बार यह थकान के पीछे की असली वजह, यानी कैल्शियम की कमी को उजागर करता है। यह अभियान महिलाओं को यह याद दिलाने का प्रयास करता है कि लगातार थकान कैल्शियम की कमी का संकेत हो सकती है, जिसे वे सामान्य समझकर नज़रअंदाज कर देती हैं।

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, “हमारा उद्देश्य कैल्शियम सप्लीमेंट को महिलाओं के लिए अधिक प्रासंगिक और उपयोगी बनाना था। हंसा के किरदार का उपयोग करके हम यह संदेश देना चाहते हैं कि रोज़ की थकान को कैल्शियम की कमी से जोड़ा जा सकता है। इस अभियान का लक्ष्य यह है कि महिलाएं कैल्शियम और विटामिन D के महत्व को समझें और सिपकैल 500 को अपनी प्राथमिक पसंद बनाएं।”

सिपकैल 500 कैल्शियम और विटामिन D का संयोजन है, जो हड्डियों और मांसपेशियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। यह अभियान प्रिंट और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लॉन्च किया गया है, और सिपकैल 500 अब प्रमुख दवा दुकानों और ऑनलाइन फार्मेसी प्लेटफार्म्स (जैसे टाटा 1एमजी, फार्मईज़ी, अपोलो 247) पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *