Advertisement

भिवाड़ी मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन की बैठक का आयोजन

blank

भिवाड़ी| भिवाङी के कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल में ईएसआईसी की चिकित्सा अधीक्षक डॉ पुनीत पी डुंग के साथ भिवाड़ी मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी जसवीर सिंह राणा के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बी एम ए सचिव योगेश जैन बताया कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की आवश्यकता है। एसोसिएशन ने विभिन्न बिंदुओं पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता जताई है। एक्स-रे सुविधा की उपलब्धता तथा गुणवत्ता में सुधार, अल्ट्रासाऊंड टेस्ट की नियमित व्यवस्था, टीबी रोगियों के लिए बेहतर सहायता तथा उपचार की आवश्यकता, ओपीडी सुविधाओं में वृद्धि तथा सुधार, अन्य चिकित्सा सेवाओं के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, सर्जन की उपलब्धता तथा दवाई की कमियों को दूर किया जाए। बीएमए अध्यक्ष ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में काम कर रहे सभी कर्मचारीयो को उचित अस्पताल की सुविधा मिलनी चाहिए, जिससे उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा की सुनिश्चितता की जा सके। इस अवसर पर बी एम ए के कोषाध्यक्ष नरेश कुमार गोयल, उपकोषा अध्यक्ष गोविंद गुप्ता, उपाध्यक्ष अनुपम शुक्ला, अरुण त्यागी, राजीव रंजन, संयुक्त मानव सचिव पीसी राय सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *