बावड़ी। उपखंड क्षेत्र के बिराई कस्बे में 17 मार्च को विशाल नेत्र चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर रामस्नेही संप्रदाय आचार्य पीठ रामधाम खेड़ापा के आचार्य पुरुषोत्तम दास महाराज के सानिध्य में आयोजित होगा।
श्री दामोदरदास सेवा संस्थान के अमृतलाल देवड़ा ने बताया कि इस शिविर का आयोजन श्री दामोदरदास सेवा संस्थान, मारवाड़ रक्त सेवा संस्थान, ताराबाई देसाई चैरिटेबल ट्रस्ट जोधपुर एवं जिला अंधता निवारण समिति के सहयोग से किया जा रहा है।
यह शिविर माली समाज भवन, बिजली घर के पास, बिराई में आयोजित होगा। शिविर में मरीजों की निःशुल्क नेत्र जांच, लेंस प्रत्यारोपण (ऑपरेशन) और चश्मा वितरण किया जाएगा। साथ ही रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के लोग स्वेच्छा से रक्तदान कर सकेंगे।
इस शिविर का आयोजन श्री दामोदरदास सेवा संस्थान, गुदङ राम देवड़ा और समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुंचकर लाभ उठाने और रक्तदान करने की अपील की है।


Leave a Reply