सीएमएचओ द्वितीय ने किया पोस्टर विमोचन
बावड़ी| भगवान बिरसा मुंडा की जयंती कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मनाई गई। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर रामनिवास बिश्नोई ने बताया कि सीएचसी में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वितीय , जोधपुर डॉ मोहनदान द्वारा पोस्टर विमोचन कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गई।इस दौरान 614 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।इस मौके पर अतिरिक्त सीएमएचओ डॉ रामनिवास सेंवर,खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ परमेश्वर हंसलिया, डॉ गिरीश माथुर, डॉ विशाल पुरोहित, डॉ दिलीप चौधरी, डॉ जगदीश विश्नोई एवं अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
किया सीएचसी का निरीक्षण
सीएमएचओ द्वितीय ने बावड़ी सीएचसी के लेबर रूम, दवाई काउंटर,ओपीडी,जांच केंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


Leave a Reply