बावड़ी | 108 एंबुलेंस में फिर एक बार गूंजी किलकारी बावड़ी उपखंड क्षेत्र के सावंत कुआं के रामूराम की पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर स्वास्थ्य विभाग की हेल्पलाइन नंबर 108 पर कॉल किया गया । जयपुर कॉल सेंटर से खेड़ापा 108 एंबुलेंस स्टाफ को सावंत कुआं में प्रसव पीड़ा की जानकारी मिली । तुरंत कॉल आते ही सावंत कुआ के लिए गाड़ी रवाना हो गई।
मिली लोकेशन के अनुसार सावंत कुआं में रामू राम के घर समय रहते एंबुलेंस पहुंच गई गर्भवती महिला को बिठाने के बाद सावंत कुआ व बावड़ी के बीच मरीज को लेबर पेन स्टार्ट हो गया। तब नर्सिंग स्टाफ द्वारा गाड़ी रुकवा कर मरीज अचू पत्नी रामू राम की सुरक्षित नॉर्मल डिलीवरी करवाई गईं। डिलीवरी के बाद एंबुलेंस 108 पायलट मनीराम व ईएमटी कुलदीप सैनी द्वारा नजदीकी अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बावड़ी में मां व बच्चे को सुरक्षित पहुंचाया गया ।
एंबुलेंस 108 लोको पायलट एवं नर्सिंग स्टाफ द्वारा सुरक्षित डिलीवरी करवा कर एंबुलेंस की सेवा और सुरक्षात्मक जीवन दायिनी के रूप में एक मिसाल पेश की चिकित्सा विभाग की 108 सेवा नागरिकों के लिए जीवन दायिनी साबित हो रही है


Leave a Reply