जोधपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कर्णेश्वर महादेव मंदिर, कलावास में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मारवाड़ रक्त सेवा संस्थान, जोधपुर और कर्णेश्वर महादेव सेवा समिति, छापरी कलावास के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इस शिविर में 26 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया, जिनमें पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी शामिल थीं।
मारवाड़ रक्त सेवा संस्थान के अध्यक्ष, बुधाराम साँखला ने बताया कि यह शिविर मारवाड़ी रक्त सेवा संस्थान की ओर से कर्णेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित किया गया था, जोकि इस संस्थान द्वारा आयोजित तीसरा रक्तदान शिविर था। शिविर में रक्त संग्रहण के लिए एम.डी.एम. ब्लड टीम द्वारा रक्त लिया गया।
इस दौरान रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। भामाशाहों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें मोमेंटम, दुपट्टा तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। रक्तदान के इस महापर्व ने क्षेत्रवासियों को एकजुट होकर सामाजिक दायित्व निभाने की प्रेरणा दी।


Leave a Reply