Advertisement

ZEISS Vision Centre Indore Launch | इंदौर में ज़ाइस इंडिया का पहला विज़न सेंटर शुरू

blank

इंदौर। ऑप्टिक्स और विज़न केयर के क्षेत्र में वैश्विक अग्रणी ZEISS ने इंदौर में अपने पहले ज़ाइस विज़न सेंटर की शुरुआत कर मध्य प्रदेश में रिटेल नेटवर्क का विस्तार किया है। न्यू लुक ऑप्टिक्स द्वारा संचालित यह सेंटर शहरवासियों को अत्याधुनिक जर्मन आई केयर टेक्नोलॉजी और प्रीमियम आईवियर सॉल्यूशंस उपलब्ध कराएगा।

पिपलियाहाना मेन रोड स्थित ग्रेटर ब्रजेश्वरी क्षेत्र में करीब 900 वर्ग फुट में फैला यह सेंटर आधुनिक विज़न केयर सुविधाओं से लैस है। यहां ग्राहकों को सटीक 3डी डिजिटल सेंट्रेशन के लिए ज़ाइस VISUFIT 1000, तेज और सटीक आंखों की जांच के लिए VISUCORE 500 और शुरुआती नेत्र रोगों की पहचान के लिए VISUREF सॉल्यूशंस जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी का लाभ मिलेगा।

सेंटर में प्रीमियम आईवियर और व्यक्तिगत विज़न केयर सेवाओं की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध होगी। साथ ही ज़ाइस-प्रशिक्षित विशेषज्ञ ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार विशेष परामर्श और समाधान प्रदान करेंगे।

उद्घाटन अवसर पर न्यू लुक ऑप्टिक्स के संयुक्त मालिक वीपी अग्रवाल, विशाल गर्ग और सार्थक अग्रवाल ने कहा कि इंदौर में विश्वस्तरीय रिटेल अनुभव की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। उन्होंने कहा कि ज़ाइस इंडिया के साथ साझेदारी के जरिए अब शहरवासियों को मेट्रो शहरों जैसी उन्नत विज़न केयर सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी।

वहीं, ज़ाइस इंडिया के बिज़नेस हेड रोहन पॉल ने कहा कि मध्य प्रदेश में पहले ज़ाइस विज़न सेंटर का लॉन्च गुणवत्तापूर्ण विज़न केयर को अधिक लोगों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि सेंटर के माध्यम से नियमित आई टेस्टिंग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और ग्राहकों को प्रिसिजन-ड्रिवन सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने पर फोकस रहेगा।

सेंटर में 40 अंतरराष्ट्रीय प्रीमियम आईवियर ब्रांड्स के साथ ज़ाइस के अत्याधुनिक लेंस पोर्टफोलियो भी उपलब्ध होंगे। इनमें ClearMind लेंस, DuraVision Gold UV लेंस, बच्चों के लिए MyoCare लेंस और डिजिटल लाइफस्टाइल के लिए SmartLife लेंस शामिल हैं।

स्टोर अब ग्राहकों के लिए खुल चुका है, जहां लोग आई टेस्ट और व्यक्तिगत विज़न केयर सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *