Advertisement

तिजारा में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, प्रशासन ने शुरू किया सर्वे

blank

तिजारा। उपखंड क्षेत्र तिजारा में हाल ही में हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में खड़ी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नुकसान के आकलन के लिए सर्वे कार्य शुरू कर दिया है।

blank

उपखंड अधिकारी संजीव कुमार वर्मा के निर्देशन में तहसीलदार तिजारा एवं राजस्व विभाग की टीम ने प्रभावित गांवों—लुहादेरा, बिरामपुर, बामनथेड़ी और असलीमपुर—का संयुक्त दौरा किया। अधिकारियों ने खेतों में पहुंचकर फसलों का निरीक्षण किया और किसानों से सीधा संवाद कर नुकसान की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।

दौरे के दौरान ही मौके पर सर्वे कार्य प्रारंभ कर दिया गया, ताकि प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द राहत उपलब्ध कराई जा सके। प्रशासन की ओर से सर्वे प्रक्रिया में पारदर्शिता और तेजी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

blank

उपखंड अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सर्वे कार्य पूरी गंभीरता और निष्पक्षता के साथ किया जाए, जिससे राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता समय पर किसानों तक पहुंच सके।

प्रशासन ने किसानों को आश्वस्त किया है कि फसल नुकसान से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाएं प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जाएंगी और उन्हें शीघ्र राहत प्रदान की जाएगी।

blank

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *